भूमि विवाद में फायरिग, हथियार लहराते व्यक्ति का वीडियो वायरल

सहरसा : बिहरा थाना क्षेत्र के लौकही गांव में कुछ लोगों के द्वारा हथियार लहराते औऱ फायरिंग का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लौकही गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जम कर विवाद हुआ. विवाद इस कदर हुआ कि मामला उग्र हो गया और कुछ लोगों ने हथियार, तीर धनुष, तलवार का प्रयोग किया. कई व्यक्ति हथियार से लेश होकर दौड़ते हुए नजर आए. कुछ युवक अपने कमर में हथियार रखकर कुछ युवक हथियार लेकर सड़कों पर दौड़ते नजर आए.

मिली जानकारी के अनुसार जिस जगह यह घटना घटित हुआ एक व्यक्ति के घर पर सीसीटीवी लगा हुआ था. घटना के बाद कुछ व्यक्तियों ने उस सीसीटीवी का फुटेज खंगाला और जिस जगह यह घटना घटित हुई उतना का फुटेज लेकर वायरल कर दिया. जिले में अब तक दर्जनों ऐसे मामले घटित हो चुके है जिसमें युवक हथियार लहराते हुए नजर आए. बिहरा थाना क्षेत्र के लौकही में ही मुहर्रम पर्व के अवसर पर आर्केस्ट्रा में एक युवक का हथियार लहराते हुए तमंचे पर डिस्को कार्यक्रम का वीडियो वायरल हुआ था. जबकि सिहौल गांव में छठ पर्व के अवसर पर भी तमंचे पर डिस्को कार्यक्रम का वीडियो वायरल हुआ था. फिर से बिहरा थाना अंतर्गत यह वायरल वीडियो मिलने पर सनसनी फैल गयी है.

वैसे अब तक जो भी मामला वायरल वीडियो का सामने आया बिहरा थानाध्यक्ष द्वारा त्वरित कार्रवाई की गयी और युवकों को जेल भेजा गया. बरहाल इस मामले को लेकर बिहरा थानाध्यक्ष प्रमोद झा की माने तो आवेदन प्राप्त हुआ है कार्रवाई की जा रही है. जबकि इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने भी दूरभाष पर जानकारी दी कि वायरल वीडियो को देखते है थानाध्यक्ष को अगर संज्ञान में होगा तो विधिसम्मत कानूनी कार्यवाही की जाएगी.

रिपोर्ट : राजीव झा

भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चली गोली, दो घायल

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...