Dhanbad : सरयू राय को मीडिया में सोच समझकर बयान देना चाहिए-राजेश ठाकुर की नसीहत…

Dhanbad : धनबाद में ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित परिवार मिलन समारोह में शामिल हुए भाजपा के चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि समाज के लोग आज जिस भी क्षेत्र में हैं अपने से कमजोर लोगों की अवश्य ही मदद करें। सेवा भाव हमारे सामाजिक यात्रा में शामिल है साथ ही ऊंच नीच का भेदभाव बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए।

lyuit min 22Scope News

चुनाव के वक़्त संगठन को राजनीतिक भागेदारी नहीं मिलने पर उपेक्षा का आरोप लगने के सवाल पर कहा कि यह स्वभाविक है कि संगठन की अपेक्षाएं तो रहती हैं और ज़ब उपेक्षा होती है तो समाज दुखी भी होता पर अपेक्षाएं तो रहेगी। समाज की एक बड़ी आबादी है और ऐसे में राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग होना भी लाजमी है।

Dhanbad : बजट में हरेक वर्ग का ध्यान रखा जायेगा-राजेश ठाकुर

समारोह में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि समारोह में सभी ने समाज के कमजोर लोगों को हर तरह से मदद करने के संकल्प को दोहराया गया है। उन्होंने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को मीडिया में सोच समझकर अपना बयान देने की नसीहत दी।

आनेवाले दिनों में झारखण्ड सरकार के बजट को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक एक व्यक्ति के लिए गंभीरता से सोचते हैं और बजट में हरेक वर्ग का ध्यान रखा जायेगा। वहीं ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का शिक्षा स्वास्थ्य पर जोर रहा है। जिन्हे भी शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में मदद की आवश्यकता रहती है उनकी मदद करना ट्रस्ट का उद्देश्य है और समाज को एकजुट कर समाज हित में कार्यक्रमों को आगे बढ़ाना है।

राजकुमार जायवाल की रिपोर्ट–

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...