Advertisement
Advertisement

अवैध देसी शराब के खिलाफ कार्रवाई, भारी मात्रा में किया गया नष्ट

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस द्वारा अवैध देसी शराब बनाने वालों को विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। गांव-गांव और खेत खलिहान सभी जगह छापेमारी कर देशी निर्मित शराब को विनष्ट किया जा रहा है। इस बीच मोतिहारी नगर पुलिस और उत्पाद पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के हेनरी बाजार से बड़ी मात्रा में नौसादर बरामद किया है। जिसके मिश्रण से देसी शराब बनाने का कार्य बड़े पैमाने पर चल रहा है।

दरअसल, पुलिस को यह जानकारी मिली है कि देसी शराब बनाने के लिए बड़ी मात्रा में गुड़ और नौसादर का स्तेमाल किया जा रहा है। इसको लेकर मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई और उत्पाद विभाग के साथ शहर के हेनरी बाजार में गुड़ के दुकानों में छापेमारी की गई। जिसमें एक दुकान से लगभग 40 बोरा नौसादर बरामद किया गया। सदर एसडीपीओ शिखर चौधरी ने बताया कि जब्द नौसादर को ददेसी शराब बनाने में इस्तेमाल किया जाता है, जो काफी खतरनाक होता है। अब इस मामले में कारोबारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : पैंट्री कार की आड़ में शराब ढुलाई का पर्दाफाश, UP के 3 तस्कर समेत 4 गिरफ्तार

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 14 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 14 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Documents Found in Maner Patna: पटना के मनेर में सड़क किनारे...

Documents Found in Maner Patna: मनेर थाना क्षेत्र की सिंघाड़ा पंचायत के लोदीपुर गांव के समीप शुक्रवार देर शाम सड़क किनारे बड़ी संख्या में...

Maithili Thakur Land Dispute: मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन...

Maithili Thakur Land Dispute, दरभंगा: अलीनगर की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर से जुड़े जमीन विवाद के मामले में प्रशासन...