बांका : बांका पुलिस को मिली बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने देशी हथियार, कारतूस और तीन चोरी के बाइक के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विपिन बिहारी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि लगातार हो रहे बाइक चोरी की घटना पर अंकुश लगाने को लेकर बांका थाना एवं अन्य क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग एवं सूचना संकलन कर अज्ञात अपराधकर्मी के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया।
पुलिस ने इसी दौरान बांका थाना अंतर्गत चांदन पुल पर एक मोटरसाइकिल को रोककर जांच किया गया तो बाइक पर सवार एक युवक के पास से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जबकि बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। वहीं दोनों बाइक सवार की पहचान मोहम्मद नवाज एवं अनिल पासवान के रूप में किया गया है। गिरफ्तार मोहम्मद नवाज की निशानदेही पर नवाज के घर से तीन अन्य चोरी का मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।
यह भी पढ़े : चोरों ने समिति में सरकारी अनाज से भरे ट्रक पर किया हाथ साफ
यह भी देखें :
दीपक कुमार की रिपोर्ट


















