महाकुंभ में पुण्य के भागी बनेंगे गौतम अदाणी

Desk. दुनिया के जाने माने उद्योगति गौतम अदाणी मंगलवार को महाकुंभ में पुण्य के भागी बनेंगे। वह महाकुंभ 2025 के मौके पर प्रयागराज की यात्रा कर रहे हैं। अपनी यात्रा के दौरान वह इस्कॉन पंडाल में भंडारा सेवा करेंगे। इसके साथ-साथ त्रिवेणी में पूजा-अर्चना के बाद अतिप्रसिद्ध बड़े हनुमान जी के दर्शन करेंगे।

कल गौतम अदाणी त्रिवेणी में करेंगे पूजा-अर्चना

अदाणी समूह इस वर्ष इस्कॉन और गीता प्रेस के साथ मिलकर महाकुंभ आने वाले शृद्धालुओं की सेवा में लगा हुआ है। इस्कॉन के साथ मिलकर अदाणी समूह प्रतिदिन 1 लाख श्रृद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण कर रहा है। इसके अतिरिक्त गीता प्रेस के साथ मिलजुल कर अदाणी समूह 1 करोड़ आरती संग्रह का वितरण कर रहा है।

बता दें कि, प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ में तीर्थयात्रियों का पवित्र स्नान जारी है। आज 44.96 लाख तीर्थयात्री माहकुंभ पहुंचे और कुल 54.96 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। आज 10 लाख से अधिक कल्पवासी भी महाकुंभ पहुंचे। अब तक महाकुंभ में 8.80 करोड़ से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने डुबकी लगाई है।

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...