Begusarai में शराबी ने एक युवक को मारी चाकू, बैग छीन कर हो गया फरार

बेगूसराय: बेगूसराय में शराब के नशे में धूत बदमाश ने लूटपाट करने के दौरान एक युवक को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने बेगूसराय से रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में धुत एक शराबी ने जम कर उत्पात मचाया और कई लोगों से लूटपाट की कोशिश की। बताया जा रहा है कि शराबी ने एक युवक को चाकू मार दी और उसका बैग लेकर फरार हो गया।

घायल युवक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र शिवनगर वार्ड 14 निवासी ओकील कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में घायल के दोस्त ने बताया कि वह घायल युवक शिक्षा से संबंधित जानकारी लोगों को देने नावकोठी के वार्ड संख्या 11 में गए थे। वहां काम के दौरान ही शराबी ने चाकूबाजी शुरू कर दी और एक युवक को चाकू मारने के बाद उसका सामान से भरा बैग लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे नावकोठी पीएचसी पहुँचाया गया जहां से डॉक्टर ने बेगूसराय रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर नावकोठी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    East Champaran: अवैध संबंध की वजह से की थी लवकुश की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Begusarai Begusarai Begusarai

Begusarai

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...