Patna के दारोगा की सुपौल में मौत, बेटी ने दी मुखाग्नि

पटना: राजधानी पटना के समीप दुल्हिन बाजार थाना में पदस्थापित एक एएसआई की मंगलवार को सुपौल में अचानक मौत हो गई। एएसआई की मौत के बाद परिजनों में मातम छा गया। मृतक एएसआई मणिभूषण सिंह बीते 16 जनवरी को अपने एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए अपने घर गए थे।उनका घर सुपौल के सदर प्रखंड के बरैल वार्ड संख्या 4 की है। पारिवारिक समारोह में शामिल हने के बाद वे अपने एक चाचा के निधन की वजह से घर पर ही रुक गए थे। इसी बीच सोमवार की रात वे खाना खा कर सोने गए और सुबह जब परिवार के लोग उन्हें जगाने गए तो पता चला की उनकी मौत हो गई है।

एएसआई की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। एएसआई की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई और आसपास के इलाकों के लोग जुटने लगे। मामले में मृतक एएसआई की बेटी आशिया पराशर ने कहा कि पिताजी रात करीब 11 बजे बाथरूम गए और फिर आ कर सो गए। सुबह जब जगाने गई तो देखा उनकी मौत हो गई। लोगों ने बताया कि मृतक की दो बेटियां और दो बेटे हैं। अभी दोनों बेटे कहीं बाहर रह कर पढाई कर रहे हैं इसलिए उन्हें मुखाग्नि उनकी बेटी ने दी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Patna में इस वजह से दो दिन बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने कहा…
Patna Patna Patna

Patna

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...