Mokama में बनी है गैंग की स्थिति, फिर से हुई फायरिंग

पटना: राजधानी पटना के मोकामा में बीते दिनों हुई गोलीबारी की घटना के बाद अब गैंगवॉर की आशंका प्रबल हो उठी है। बताया जा रहा है कि बीती रात एक बार फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोनू मोनू के मुंशी मुकेश सिंह के घर पर बीती रात कुछ लोगों ने फायरिंग की। हालांकि इस मामले की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मामले में एक वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है जिसमें सड़क पर कुछ खोखा दिखाई दे रहा है। मामले में बाढ़ के एएसपी राकेश कुमार ने कहा कि मामले की सूचना मिली थी कि मुकेश सिंह के घर पर फायरिंग की गई है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर तीन खोखा बरामद की है।

एफएसएल की टीम बुलाई जा रही है और आगे जांच के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व के फायरिंग के मामले में सोनू मोनू की तरफ से सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इलाके में पुलिस बल गश्त कर रही है, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।


https://www.youtube.com/@22scopestate/videos


यह भी पढ़ें-    कल Bihar आयेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, समस्तीपुर और भागलपुर में…


पटना से चंदन तिवारी एवं विकास कुमार की रिपोर्ट



mokama mokama






mokama

Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में PhD Admission का अगला...

Ranchi University PhD Admission: रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच गई है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पीएचडी इंटरव्यू...

Bokaro Police Transfer: बोकारो में 11 पुलिस अफसरों का तबादला, देखें...

Bokaro Police Transfer: जिले की पुलिस व्यवस्था में बदलाव करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 11 पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला किया...

CCWI National Conference: शिल्पी नेहा तिर्की बोलीं- संविधान के मूल्यों और...

रांची में CCWI के 26वें राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संविधान, सामाजिक सद्भाव और महिला सशक्तिकरण पर जोर...