जदयू में शामिल हुए नेताओं को नीतीश कुमार ने पहनाया जदयू का पट्टा

Patna- जदयू कार्यालय, अणे मार्ग में नीतीश कुमार ने हाल में जदयू में शामिल हुए नेताओं को जदयू का पट्टा पहनाकर स्वागत किया.

बता दें कि झारखंड जदयू, प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद खीरु महतो जदयू प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पटना पहुंचे थें. इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू में शामिल होने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश, कॉग्रेस नेता शंभु सिंह पटेल और प्रयाग सिंह कुशवाहा के साथ ही खीरु महतो को भी जदयू का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया. इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जल संसाधन मंत्री संजय झा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी मौजूद रहें.

बता दें कि हाल के दिनों में कांग्रेस सहित कई दलों के कार्यकर्ताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की है. मुख्यमंत्री ने इन सभी प्रमुख नेताओं को अपने हाथों पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया.

रिपोर्ट-शक्ति 

Giridih Elephant Attack: करमा अखाड़ा जा रहे दंपती पर हाथी का...

Giridih Elephant Attack, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कई गांवों में हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का...

Asim Mandal Remand: 2.20 करोड़ के इनामी असीम मंडल से अब...

Asim Mandal Remand, घाटशिला: सीपीआइ (माओवादी) सेंट्रल कमेटी के सदस्य और 2.20 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली नेता असीम मंडल उर्फ आकाश से पूछताछ...

Jharkhand High Court New Judges: मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम...

Jharkhand High Court New Judges, रांची: झारखंड हाईकोर्ट के तीन नवनियुक्त न्यायाधीशों ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. मुख्य न्यायाधीश एमएस...