Commercial Advertisment

जेपीएससी अभ्यर्थियों ने निकाला कैंडल मार्च, मुख्यमंत्री न्याय गुहार यात्रा की तैयारियां शुरु

Ranchi-लम्बे समय से आन्दोलनरत जेपीएससी अभ्यर्थियों ने राजधानी, रांची के बापू वाटिका के पास कैंडल मार्च निकाल कर सरकार और आयोग विरोधी नारे लगाते हुए न्याय की मांग की.

यहां बता दें कि सातवीं जेपीएससी का रिजल्ट जारी होते ही अभ्यर्थियों ने परीक्षा परिणाम का विरोध करना शुरु कर दिया. राज्यभर से अभ्यर्थी राजघानी, रांची के मोराबादी का बापू वाटिका के पास जमे हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि एक सीरीज से अभ्यर्थियों का सफल होना सभंव नहीं है. यह परीक्षा परिणाम को संदेहास्पद बनाता है. अभ्यर्थियों की मांग परीक्षा परिणाम को रद्द करने की है. अभ्यर्थियों ने जेपीएससी आयोग के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के समक्ष अपनी शिकायत को रखा. साथ ही राज्यपाल से मिलकर न्याय की गुहार भी लगाई. इस बीच आयोग ने एक सीरीज से पास अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम को रद्द कर दिया है. आयोग का कहना है कि आयोग को इनका ओमआर सीट नहीं मिला. इसी आधार पर ही उनका रिजल्ट रद्द किया गया. लेकिन अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम को रद्द करनी की मांग पर अड़े हैं.

मुख्यमंत्री न्याय गुहार यात्रा को सफल बनाने की तैयारियां शुरु

इधर झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के बैनर तले इटकी ग्राम के राधारानी मंदिर के प्रांगण में इटकी पूर्वी पंचायत समिति सदस्य जगनमोहन महतो की अध्यक्षता में 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री न्याय गुहार यात्रा को सफल बनाने को लेकर बैठक की गई.  बैठक में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया और 15 दिसंबर के कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया.

मौके पर झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि झारखंड के इतिहास में पहली बार किसी आन्दोलन के दबाव में जेपीएससी को अपनी गलती स्वीकार करनी पड़ी. अब जब गड़बड़ी सामने आ गई है, पैसे लेकर सेटिंग-गेटिंग कर सफल हुए 57 छात्रों को अभ्यर्थियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. पूरे  मामले की जांच सीबीआई से करवा ली जाए. क्योंकि यह सभी गड़बड़ियां नमूना मात्र है, जिस दिन इस मामले की सीबीआई जांच होगी, उस दिन ऐसे हजारों गड़बड़ियां सामने आ जाएगी. दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.

रिपोर्ट-शाहनवाज

जेपीएससी अभ्यर्थियों के साथ टी 20 मैच खेला जा रहा- देवेंद्र नाथ महतो 

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...