नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झंडा फहराया। इस दौरान कर्तव्य पथ पर विभिन्न राज्यों और विभागों की झांकी दिखाई गई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर आठ वर्षों बाद एक बार फिर बिहार की झांकी निकाली गई। झांकी ने समारोह में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। झांकी में नालंदा और राजगीर की विरासत और उसके संरक्षण के प्रयास को दिखाया गया है।

इसके साथ ही बिहार की समृद्ध विरासत को भी दिखाया गया। कर्तव्य पथ पर जब बिहार की झांकी आई तो लोग बरबस ही देखते रह गये। झांकी में भगवान बुद्ध की मूर्ति को ध्यानमग्न धर्मचक्र मुद्रा में दिखाया गया जो शांति और सद्भाव का प्रतीक है। बिहार की झांकी राज्य के ज्ञान और शनि की समृद्ध परंपराओं का जश्न दिखाती है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Bihar में सरकार लगातार कर रही है विकास, राज्यपाल ने झंडोत्तोलन के बाद कहा…
Kartavya Path v


















