585 भूमिहीन लाभुकों को दिया गया वासगीत का पर्चा

बेतिया : बेतिया समाहरणालय सभागार परिसर में बिहार सरकार के अनुसुचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री जनक राम की अध्यक्षता में आज अभियान बसेरा-2 की शुरुआत की गई। जिसमें बिहार के पशुपालन सह मत्स्य मंत्री रेणू देवी, राजद एमएलसी सौरभ साह, डीएम दिनेश कुमार राय और जिले के सभी अंचलाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में लाभुक पहुचे थे। कार्यक्रम की शुरुआत जिला प्रभारी मंत्री व गणमान्य लोगों ने द्वीप प्रज्वलित कर की। आज के इस अभियान बसेरा-2 में जिले के 18 प्रखंडों के कुल 585 लाभुकों को बासगीत का पर्चा दिया गया।

बता दें कि आए लाभुकों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि बिहार व केंद्र की सरकार सभी तबके के लोगों को ध्यान मे रखते हुए कार्य करती है। आज सरकार तीन से पांच डिसमील जमीन प्रत्येक भूमिहीनों को देने का काम कर रही है ताकी उनका भी अपने जमीन पर घर बन सके। उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सके और वह भी अपने जमीन मे घर व शौचालय बना सके। जमीन नहीं मिलने पर उन्हें एक लाख रुपए दिया जा रहा है। ताकी वह तीन से पांच डिसमील जमीन खरीद सके। यह एनडीए की सरकार है जो सबका ध्यान रखती है।

यह भी देखें :

वहीं उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि पूर्व की सरकार भूमि देने के नाम पर गांधी मैदान में भीड़ इक्ट्ठा करने की काम करती थी। हमारी सरकार भीड़ इक्ट्ठा नहीं करती है, नीतीश कुमार काम करते हैं। वहीं मंत्री रेणू देवी ने भी कही आज बिहार का तेजी से विकाश हो रहा है। बिहार में एनडीए और केंद्र में मोदी सरकार दोनों विकास का काम तेजी से कर रहे हैं। वहीं राजद एमएलसी सौरभ शाह ने कहा कि आज जो यह पर्चा वितरीत किया जा रहा है यह महागठबंधन सरकार की देन है जब हमारे नेता तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री थे।

यह भी पढ़े : मंत्री जनक राम ने बेतिया में झंडोत्तोलन कर दी सलामी

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...