विजय चौधरी ने स्पॉन्सरशिप और बसेरा टू योजना के तहत चयनित लाभुकों का किया पर्चा का वितरण

नालंदा : मंत्री विजय कुमार चौधरी आज नालंदा पहुंचे। विजय चौधरी के साथ नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार भी मौजूद थे। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दलित महादलित और बच्चों के लिए चलाई जारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री सह नालंदा जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने आज समाज कल्याण विभाग अंतर्गत स्पॉन्सरशिप योजना अंतर्गत चयनित बच्चों राजस्व भूमि सुधार अंतर्गत चिन्हित बसेरा टू अभियान के तहत लाभुकों के बंदोबस्ती के पर्चा का वितरण किया।

इस अवसर पर एडीएम मंजीत कुमार ने कहा कि सरकार गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अभियान बसेरा-2 योजना के तहत चिन्हित 2734 भूमिहीन परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाण पत्र भारत सरकार द्वारा मिशन वात्सल्य योजना के तहत अनाथ और बेसहारा बच्चों के शैक्षणिक, चिकित्सा और जीवन यापन के लिए स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 64 वैसे चिन्हित बच्चे जिनके माता-पिता का देहांत हो चुका है। या घर के कमाऊ सदस्य की मौत किसी कारण से हो गई है, वैसे बच्चों को 18 साल तक 4000 प्रति माह का अनुदान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब बच्चों को शिक्षा और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेगी। अभियान बसेरा-2 योजना के तहत 3739 परिवारों का सर्वेक्षण किया गया था, जिसमें 2734 भूमिहीन परिवारों को चिन्हित किया गया था। उन्होंने कहा कि शेष परिवारों का भी सर्वेक्षण जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : पति से अनबन के बाद महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

बिहार में Prohibition Law पर सख्ती, मंत्री मदन साहनी ने दिए...

बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मंत्री मदन साहनी ने अवैध शराब के 100% विनष्टीकरण और तस्करी...

संथाल गांव की कलाकार पहुंची राष्ट्रीय मंच पर, जानिए कौन हैं...

Bokaro News: बोकारो ज़िले के चंदनकियारी ब्लॉक के संथाल लगला गाँव की प्रतिभाशाली लोक कलाकार बबीता हेम्ब्रम को प्रतिष्ठित 'बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' के...

Saraikela में जंगली हाथी का आतंक, स्कूल समेत कई घरों को...

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां ज़िले के चांडिल ब्लॉक में बिद्री, रांगाडीह और पुरानडीह गांवों में एक जंगली हाथी ने भारी तबाही मचाई, जिससे लोगों में...

बिहार में Heritage Conservation को मिलेगी नई दिशा, पुरातात्विक स्थलों के...

 बिहार में पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए स्पेशल विंग का गठन होगा। कला एवं संस्कृति विभाग की योजनाओं की समीक्षा में सचिव ने...

Bihar News: बिहार में Green Energy को बढ़ावा, पश्चिम चंपारण में...

 बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में ₹120.74 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक CBG प्लांट स्थापित होगा। परियोजना से 370 रोजगार के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img