Champion Cyclist को पूर्णिया में किया गया सम्मानित

पूर्णिया: राजधानी पटना में हाल ही के दिनों में आयोजित साइकिल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में पूर्णिया के साइकिलिस्ट ने बेहतर प्रदर्शन किया और 5 स्वर्ण के साथ ही 2 रजत और 3 कांस्य पदक हासिल किये। पूर्णिया के चैंपियन साइकिलिस्ट के बेहतर प्रदर्शन को लेकर पूर्णिया जिला साइकिल संघ (PDCA) और प्रो स्पोर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय व राज्य-स्तरीय साइकिल चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ी – अंशुमान, लाडली, रानी, खुशबू, शालिनी, आर्यन, विकास, यश, एवं प्रणव को सम्मानित किया गया। PDCA अध्यक्ष नवीन सिंह, सचिव विजय शंकर, प्रो-स्पोर्ट्स आयोजक शशांक शेखर सिंह, डॉ अलोक, डॉ अंगद, एस के सरोज, ऋषि प्रताप, कृष्ण कुमार, पंकज श्रीवास्तव, राजू झा, राणा प्रताप सिंह, आलोक लोहिया, धीरज पराशर, अनिल लोहिया, उज्जवल गुप्ता, तौफीक आलम, मनोहर कुमार, आशीष कुमार, विक्रमादित्य सिंह, जय सिंह, अक्षत, राकेश राजपूत, राजीव, प्रियांशु, प्रशांत, निशीथ सहित साथी, जलालगढ़ से शिक्षिका अनामिका देवी, नरेंद्र देव सिंह, प्रदीप कु सिंह, संतोष कु सिंह, चुन्नू सिंह ने साइकिल चैंपियनों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पीडीसीए अध्यक्ष नवीन सिंह ने कहा कि हमें अपने साइकिल चैंपियनों पर गर्व है। उनकी मेहनत और समर्पण ने हमें गौरवान्वित किया है। हम प्रो-स्पोर्ट्स के सहयोग के लिए आभारी हैं, जिन्होंने इस सम्मान समारोह को संभव बनाया। प्रो-स्पोर्ट्स के शशांक शेखर सिंह ने कहा कि हमें पूर्णिया के साइकिल चैंपियनों को सम्मानित करने का अवसर मिला, जो हमारे लिए एक सम्मान की बात है। हम पीडीसीए के साथ मिलकर पूर्णिया के साइकिल चैंपियनों को और भी ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें-   Purnea में नशेरी बेटे ने मां पर किया जानलेवा हमला, खुद भी…

https://youtube.com/@22scopestate/videos

पूर्णिया से पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

Champion Cyclist Champion Cyclist Champion Cyclist

Champion Cyclist

Jharkhand Liquor Scam: झारखंड शराब घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन,...

Jharkhand Liquor Scam: झारखंड के चर्चित कथित शराब घोटाले की जांच को आगे बढ़ाते हुए, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर...

एसिड अटैक मामले में आया फैसला, 12 साल बाद पीड़ित परिवार...

मोतिहारी : मोतिहारी के व्यवहार न्यायालय ने एसिड अटैक पीड़ित परिवार को 12 वर्षों बाद न्याय दिया है और आरोपी को उम्रकैद की सजा...

बांकीपुर उपचुनाव : RJD ने घोषित किया उम्मीदवार, महागठबंधन में बढ़ी...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त चर्चा चल रही है। इस बीच महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (RJD)...