सनकी पति ने की पत्नी के आशिक की हत्या, शव को जमीन में दफनाया

मोतिहारी : मोतिहारी में सनकी पति ने पत्नी के आशिक की हत्या कर दी है। साथ ही शव को जमीन में दफनाया। पुलिस ने खुदाई कर शव को निक मोतिहारी में अपनी पत्नी की अवैध संबंध से तंग आकर पति ने पत्नी के आशिक शुभलाल राम की हत्याकर उसके शव को जमीन में गाड़ दिया। 10 दिन बाद लोगों को यह जानकारी मिली कि शुभलाल राम गायब है जो अभी तक नहीं मिल सका है। मृतक के मां ने पुलिस को इसकी लिखित जानकारी मिली तो गाव के अशोक राम और उसकी पत्नी को जेल तो भेज दिया लेकिन अपहृत को नहीं खोज सकी।

आपको बता दें कि मामला पिपरा थाना के हरनारायना गांव का है। गाव के ही सत्येंद्र गिरी के खेत में अपहृत शुभलाल राम का शव जमीन में गड़ा हुआ शव पाया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं एफएसएल की टीम भी अलग-अलग बिंदु से जांच कर रही है। शुभ लाभ राम का अवैध संबंध अशोक राम की पत्नी ललिता देवी से था। ललिता देवी के पति अशोक राम को जब इसकी भनक लगी तो अशोक राम ने अपनी पत्नी के आशिक को हुई तो रास्ते से हटा देना मुनासिब समझा। उसने शुभलाल राम को पहले हत्या की उसके बाद उसके लाश को जमीन में दफना दिया ताकि कोई सबूत नहीं रहे।

यह भी देखें :

वहीं पुलिस पहले ही अशोक राम को अपहरण के मामले में जेल भेज चुकी थी। वहीं मामले का खुलासा तब हुआ जब अशोक राम ने अपनी पत्नी को ही बता दिया कि तुम्हारे आशिक की हत्या करके हमने जमीन में गाड़ दी है। शुभलाल राम के बेटा राजू ने कहा कि मेरे पिता का अवैध संबंध गाव की महिला के साथ था। इसलिए उनकी हत्या हुई है। वहीं चकिया एसडीपीओ सतेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही शव का जमीन से खुदाई की गई और शव निकालने के बाद उसको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस मामले में पहले ही अशोक राम को जेल भेजा जा चुका है। मामला प्रेम- प्रसंग में हत्या का है।

यह भी पढ़े : घर से गायब युवक का फंदे से लटका हुआ शव बरामद

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img