घर से गायब युवक का फंदे से लटका हुआ शव बरामद

मोतिहारी : मोतिहारी में घर से गायब एक युवक का फंदे से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना मोतिहारी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बासमनपुर का है। मृतक युवक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बासमन पुर अगरवा के बीरेंद्र प्रसाद में 26 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मृतक के चाचा मुकेश कुमार ने बताया कि रविवार के दिन में वह घर से निकला था और अपने दोस्तों के साथ पार्टी किया। फिर घर आया और पुनः निकल गया। जिसके बाद वह घर वापस नहीं आया काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा था। जिसके बाद इसकी सूचना मुफस्सिल थाना की पुलिस को दिया। पुलिस जांच के दौरान संजीव के टावर लोकेशन के आधार पर पहुंची तो एक पेड़ से गमछे के फंदे से लटका हुआ था। जिसके बाद उतार कर उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े : कुंभ स्नान करके लौट रहे मोतिहारी के पूरे परिवार की मौत, दिल्ली में रह रहे थे लोग

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

आकाश अंबानी ने पेश किया Jio का AI रोडमैप, कॉलिंग से...

Jio AI Roadmap (मुंबई): रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की 49वीं सालाना आम बैठक (AGM) में, जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कंपनी के महत्वाकांक्षी AI (आर्टिफिशियल...

Jio IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO जल्द, 27 करोड़ शेयरों तक...

Jio IPO: देश के सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित IPO में से एक, Jio Platforms की पब्लिक लिस्टिंग की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो...

Dhanbad Railway Job Scam: DRM कार्यालय का कर्मचारी बनकर युवाओं से...

Dhanbad Railway Job Scam: झारखंड के धनबाद ज़िले में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है।...