बेबस महिला के साथ देवर व नंदोशी ने की मारपीट, बुलडोजर चलवाकर घर भी तोड़ा, प्रशासन मौन

शेखपुरा : जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेबस महिला गुलिस्ता प्रवीण को उसके ही देवर और नंदोशी ने बेरहमी से पीटा और फिर उसका मकान भी बुलडोजर चलवाकर तोड़ दिया। इस घटना में गुलिस्ता प्रवीण के बाएं हाथ की दो उंगलियां भी टूट गई है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी अस्फाक ग़ालिब नवाव, नन्दोसी शाइद नसर, जाहिद नसर, फारुख अहमद, तुफैल अहमद, सुमेल अहमद एवं कुछ अज्ञात लोगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल गुलिस्ता प्रवीण को आनन-फानन में शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद जब वह अपने घर लौटी, तो देखा कि आरोपियों ने उसके मकान को भी बर्बाद कर दिया था। महिला ने बताया कि उसके पति के बाहर रहने का फायदा उठाकर आरोपी लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़िता ने स्थानीय थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने बताया कि आरोपी पहले से ही कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं, लेकिन उन पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। गुलिस्ता प्रवीण पिछले छह दिनों से प्रशासन से न्याय की मांग कर रही है, लेकिन अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

यह भी देखें :

महिला ने बताया कि उसके पास आरोपियों की करतूतों से जुड़े कुछ वीडियो और अन्य प्रमाण भी मौजूद हैं, जो इस हमले में उनकी संलिप्तता को साबित कर सकते हैं। इसके बावजूद पुलिस अब तक बेखबर बनी हुई है और आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर प्रशासन की निष्क्रियता गंभीर चिंता का विषय है। एक महिला के साथ मारपीट और उसकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाएं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है और पीड़िता को न्याय मिलता है या नहीं। महिला का कहना है कि अगर जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वह अपने हक की लड़ाई के लिए उच्च अधिकारियों से संपर्क करने और आंदोलन करने को मजबूर होगी।

यह भी पढ़े : लूट लिया मोटरसाइकिल और पैसे, सीवान पुलिस देखती रही तमाशा

सुबिद कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Bihar Museum Summer Camp: 300 बच्चों ने सीखी Creative Writing और...

बिहार संग्रहालय के समर कैंप में 300 बच्चों ने टेराकोटा, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र...

Vikramshila Bridge Update: रिकॉर्ड समय में बने चार Bailey Bridge का...

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का उद्घाटन किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और...

Bihar Economy Summit: GTRi 6.0 में वित्त, निवेश और FinTech पर...

पटना में आयोजित GTRi 6.0 सम्मेलन में देश के प्रमुख वित्तीय, तकनीकी और नीति विशेषज्ञों ने बिहार की अर्थव्यवस्था, निवेश और फिनटेक संभावनाओं पर...

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img