कोर्ट में गवाही देने आई महिला को पति व देवर ने पीटा

बोकारोः बोकारो कोर्ट परिसर एक बार फिर कुछ क्षणों के लिए रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। मालूम हो कि बोकारो के कोर्ट में ससुराल वालों के खिलाफ गवाही देने आई महिला के साथ कोर्ट परिसर में ही मारपीट हो गई। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

मारपीट 2 1 22Scope News

बोकारो के फैमली कोर्ट में गवाही देने आई थी महिला 

मालूम हो कि अम्लाबाद ओपी क्षेत्र के मानपुर के रहने वाली 30 वर्षीय महिला सीमा देवी अपने पति व देवर के खिलाफ दहेज एक्ट में मामला दर्ज कराई थी। इसी को लेकर बोकारो के फैमली कोर्ट में महिला गवाही देने आई थी। पहली पाली में महिला ने कोर्ट में ब्यान दर्ज कराया,इसके बाद कोर्ट ने सेकेंड हाफ में सुनवाई का समय दे दिया।

कोर्ट से निकलते ही पति तथा देवर ने किया जानलेवा हमला

जिसके बाद महिला कोर्ट से ज्योहिं बाहर निकली कि पति तथा देवर ने उसपर कोर्ट परिसर में ही प्राणघातक हमले कर दिए। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जख्मी महिला की शादी मानपुर निवासी समीर ठाकुर से ढाई साल पूर्व हुई थी।

ये भी पढ़ें-Teri Laal Chunariya ने गर्दा उड़ा दिया, दो दिन में मिल गये इतने करोड़… 

जख्मी महिला के पिता के मुताबिक शादी के बाद से ही उसे ससुरालियों द्वारा मारपीट व प्रताड़ित किया जाने लगा था। इसके बाद उसने ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जिस मामले में पिता के साथ सीमा देवी गवाही देने कोर्ट आई थी।

BFCL Kaizen Awards: रामगढ़ की इस कंपनी में कर्मचारियों के आइडिया...

BFCL Kaizen Awards: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) में कर्मचारियों को उनके बेहतरीन 'काइज़ेन' (Kaizen) सुझावों और कार्यस्थल में लगातार सुधार की दिशा...

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF व पुलिस की बड़ी कार्रवाई,...

कटिहार : कटिहार में पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। बरारी थाना क्षेत्र के...

JDU ने कहा- बांकीपुर में धनकुबेर नहीं गरीब कार्यकर्ता को चुनेगी...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार, पार्टी विधायक विनय कुमार चौधरी, पार्टी विधायक विजय सिंह निषाद,...