आचार संहिता उल्लंघन मामले में रांची विधायक सीपी सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

रांची: पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रांची विधायक सीपी सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रांची पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े मामले में उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।

पुलिस ने हिंदपीढ़ी थाना में दर्ज कांड संख्या 123/2024 के तहत चार्जशीट दाखिल करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए हैं। चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट इस मामले में संज्ञान लेकर इसे MP-MLA विशेष अदालत में ट्रांसफर कर सकता है।

मामला झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान का है, जब रांची विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार चंदेश्वर प्रसाद सिंह के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। इस संबंध में सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने हिंदपीढ़ी थाना में एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसमें कहा गया था कि हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के कुछ इलाकों में भाजपा का चुनाव चिन्ह “कमल छाप” झंडा बंधा हुआ मिला था।

चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब यह देखना होगा कि अदालत इस मामले में आगे क्या रुख अपनाती है।

Keshalpur Illegal Coal Mining: धनबाद के केशलपुर में अवैध कोयला खनन...

Keshalpur Illegal Coal Mining: जिले के कतरास स्थित रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुमारपट्टी में रविवार को कथित अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा...

Dhanbad Hospital Online Payment: SNMMCH और सदर अस्पताल में बदलेगी फीस...

Dhanbad Hospital Online Payment: एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) और सदर अस्पताल में इलाज और जांच कराने वाले मरीजों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव...

BRICS Summit New Delhi Declaration: UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता...

BRICS Summit New Delhi Declaration, पटना: भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ पर सदस्य...