Commercial Advertisment

महुआ माजी की मुश्किलें बढ़ीं: आचार संहिता उल्लंघन मामले में चार्जशीट दाखिल

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की राज्यसभा सांसद और रांची विधानसभा सीट से उम्मीदवार महुआ माजी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रांची पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।

पुलिस ने हिंदपीढ़ी थाना में दर्ज कांड संख्या 122/2024 के तहत दाखिल चार्जशीट में कहा है कि प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए हैं। अब इस मामले को MP-MLA विशेष कोर्ट में ट्रांसफर किया जा सकता है।

गौरतलब है कि महुआ माजी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है। उनके खिलाफ हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के कई सार्वजनिक स्थलों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़ी प्रचार सामग्री लगाने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी। अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई होने की संभावना है।

Bihar State Coaching Scheme: बिहार राज्य कोचिंग योजना से युवाओं को...

Bihar State Coaching Scheme, पटना: आर्थिक रूप से कमजोर और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर अवसर देने के...

Vote Bachao Desh Bachao Rally: दिल्ली की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ रैली...

Vote Bachao Desh Bachao Rally, नई दिल्ली: दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ रैली में झारखंड से हजारों...

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, सिपाही गिरफ्तार; 5...

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित सरायकेला-खरसावां: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना...