महाकुंभ में भगदड़ में मृतकों की संख्या हुई 30, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये देने का ऐलान

प्रयागराज. महाकुंभ में भगदड़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है, जबकि 60 अन्य घायल है। यह आधिकारिक आंकड़ा DIG महाकुंभ ने जारी किया है। वहीं मृतकों के परिजनों को योगी सरकार ने 25-25 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। साथ ही आगामी स्नान पर कोई वीवीआईपी मूवमेंट नहीं होगा।

घटना पर पीएम मोदी ने जताया दुख

वहीं घटना पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।”

आज महाकुंभ में 6.99 करोड़ तीर्थयात्रियों ने लगाई डुबकी

मौनी अमावस्या पर आज महाकुंभ में मुख्य राजसी स्नान का दिन है। शाम तक 6.99 करोड़ तीर्थयात्रियों ने आस्था की डुबकी लगाई। इस बीच वाराणसी से प्रयागराज के बीच सड़कों पर लंबी भीड़ लग गई, जिससे कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही। बताया जा रहा है कि प्रशासन द्वारा प्रयागराज की तरफ जाने वाले वाहनों को रोके जाने से मोहनसराय स्थित हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे आने-जाने वाले यात्री काफी परेशान दिखे।

शंकराचार्य गोवर्धन मठ पुरी ओडिशा स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने मौनी अमावस्या के महास्नान पर्व पर गंगा में अमृत स्नान किया। महाकुंभ क्षेत्र के सेक्टर-19 संगम लोअर मार्ग स्थित अपने शिविर से सुबह 11 बजे गंगा स्नान के लिए निकले पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के साथ श्रद्धालुओं एवं शिष्यगणों का भारी समूह भी था। व्यवस्थित ढंग से शंकराचार्य सेक्टर 19 के पास स्थित गंगा घाट पर पहुंचे और वैदिक विधि विधान से गंगा स्नान किया।

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...