बोकारो : 11वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बोकारो : माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनाटांड़ स्थित 11वीं के छात्र राजू कुमार ने सोमवार को आत्महत्या कर ली. बता दें कि घर के अंदर अल्बेस्टर के बने कमरे में पाइप के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर युवक ने आत्महत्या कर ली है.

मृतक के घर वालों ने बताया कि मृतक राजू कुमार सोमवार की सुबह से ही घर में थे. घर वाले बाहर कहीं गए हुए थे. जब वे लोग वापस लौटे तो देखा कि कमरे का अंदर से दरवाजा बंद है. आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद दरवाजे को धक्का देकर खोला गया तो देखा कि राजू कुमार फांसी का फंदा लगाकर झूल रहा है.

परिजनों के बताया कि आनन-फानन में पास के ही निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी माराफारी थाने पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक राजू कुमार के पिता महेंद्र रजक व्यवसाई है. उन्होंने बताया कि राजू कुमार 11वीं में साइंस का छात्र था जो एसएल आर्या तुपकडीह  में एडमिशन लिया था. आत्महत्या किन कारणों से किया गया यह अभी पता नही चल पाया है. घर वालों के अनुसार राजू कुछ दिनों से काफी गुमसुम रह रहा था.

रिपोर्ट : चुमन

चार माह पूर्व प्रेम विवाह रचाने वाले दंपति ने की आत्महत्या, जानिए आत्महत्या की वजह

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...

Katihar Advocate Murder: दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या,...

Katihar Advocate Murder: बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नगर...

Ahaan Panday बने AJIO का नया चेहरा, 7 अक्टूबर से All...

AJIO All Stars Sale: फिल्म स्टार आहान पांडे (Ahaan Panday) अब फैशन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म AJIO का नया चेहरा बन गए हैं। वे कंपनी के...