बोकारो : माराफारी थाना क्षेत्र के रितु डीह में एक किन्नर ने घर में बने बांस के सीलिंग में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी. मृतक का नाम प्रिया है. बता दें कि किन्नर पिछले 1 सप्ताह से मानसिक तनाव में थी. मृतक का एक साथी दिल्ली गया है. दोनों ट्रेन में मांग कर अपना जीवन यापन करते थे. साथी के दिल्ली चले जाने के बाद यह अकेले हो गयी थी, और पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी. ऐसे में कमरे में अकेली थी जहां देर रात को फांसी लगाकर जान देने की बात सामने आई.
पड़ोसियों ने इसकी सूचना माराफारी थाना को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे को तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. माराफारी थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सारे मामलों का पता चल पाएगा.
रिपोर्ट : चुमन कुमार


















