आज भी इस गांव में नहीं है सड़क, कच्चे रास्ते और रेलवे लाइन के सहारे लोग

सुल्तानगंज : करीब 45 वर्ष पूर्व से बसे करीब 150 घरों की अबादी वाले अकबरनगर के गांव गंगापुर में विकास की रफ्तार नहीं मिल पाया था। सड़क नहीं होने के कारण यहां के लोग या तो कच्चे रास्ते, पगदंडी या रेलवे लाइन पार कर अपने गांव गंगापुर जाते थे। इस गांव में आज तक बारात की गाड़ी नहीं पहुंचती थी। शव भी रेलवे लाइन पार कर अंतिम संस्कार करने ले जाते थे। इस गांव में सड़क मार्ग नहीं होने से स्कूल भी नहीं बन पाया।

आलम यह है इस गांव के बच्चे लाइन पार कर श्रीरामपुर कोठी स्कूल जाते है। बुधवार को विधायक डॉ. प्रो. ललित नारायण मंडल, नप अकबरनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार, पार्षद पिंटु कुमार और प्रतिनिधि पिंकु यादव आदि सभी सड़क निर्माण को लेकर जमीन का स्थल निरीक्षण किया। विधायक डॉ. प्रो. ललित नारायण मंडल ने बताया कि वर्षो से इस गांव की मांग सड़क निर्माण को लेकर था। जिसका आदेश मिल गया है, जल्द ही डीपीआर तैयार कर गांव को फोरलेन सड़क से जोड़कर गांव तक पहुंचने का रास्ता खुल जाएगा। जल्द ही गंगापुर को सड़क रास्ता मिल जाएगा।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि इसको लेकर गंगापुर के ग्रामीणों में भारी खुशी की लहर दौड़ गई। सड़क बनने के बाद गांव तेजी से विकास करेगा। हालांकि इस गांव में बिजली पानी आदि की सुविधा प्राप्त है। लेकिन गांव तक ना कोई स्कूल वैन, एंबुलेंस, दुल्हा गाड़ी, शव वाहन और अग्निशमन वाहन आदि वाहन 45 वर्ष से नहीं पहुंचा था। सड़क बनने के बाद लोगों में हर्ष का माहौल है। वहीं अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार ने बताया कि इस गांव के लोगों की वर्षो से मांग रही थी कि खासकर बरसात और बाढ़ में लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती थी।

यह भी पढ़े : सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं उमड़ी भारी भीड़

श्वेतांबर कुमार झा की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...