Giridih Crime : हेलो ! आपके एयरटेल पेमेंट बैंक का खाता बंद होने वाला है कहकर ठगी करने वाले तीन अपराधी धराए…

Giridih Crime : गिरिडीह पुलिस ने एक बार फिर साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह का रहने वाला अदालत अंसारी, समीर अंसारी उर्फ इसाक अंसारी और समसूद अंसारी शामिल है। इनके पास से पुलिस ने 4 मोबाइल और 5 सिम कार्ड बरामद किया है।

तूबबू min 22Scope News

फोन के माध्यम से ठगी करने की मिली थी सूचना

इस बात की जानकारी गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार ने पपरवाटांड स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी।
प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि बीते 29 जनवरी को प्रतिबिंबि पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह गांव के पास कुछ साइबर अपराधी द्वारा फोन के माध्यम से ठगी किया जा रहा है।

Giridih Crime : जानकारी देते एसएसपी
Giridih Crime : जानकारी देते एसएसपी

इसी सूचना के आधार पर गिरिडीह एसपी के निर्देश पर साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। वहीं इस टीम पुलिस निरीक्षक सह साइबर थाना प्रभारी विजय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक पुनित कुमार गौतम, गुंजन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक गजेंद्र कुमार, आरक्षी 275 सोनू कुमार चा आ 98 मो फिरोज आलम और अन्य सशस्त्र क्यू०आर०टी० बल को शामिल करते हुए छापेमारी की गई।

Giridih Crime : मातृत्व राशि का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी

तबह7बू min 22Scope News

छापेमारी के दौरान कुल 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि ये साइबर ठगी करने के लिए गर्भवती महिलाओं के मोबाइल पर कॉल कर उन्हें मातृत्व राशि का लाभ दिलाने एवं एयरटेल पैमेंट बैंक का खाता बंद होने के नाम पर लोगों को कॉल कर ठगी करते है।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट–

Bihar Flood Alert Nepal Flash Flood: नेपाल में बाढ़ के बाद...

Bihar Flood Alert Nepal Flash Flood: नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति और गंडक नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ने की...

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: Giridih में छात्राओं ने SP...

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: रक्षाबंधन के अवसर पर गिरिडीह में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...