BPSC के मामले में नहीं थम रहा विरोध, डाकबंगला चौराहा पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

पटना: बीपीएससी के विरोध में गुरुवार को पूरे दिन पटना रणक्षेत्र में तब्दील रहा। सबसे पहले बीपीएससी के विरोध में अभ्यर्थी गर्दनीबाग धरनास्थल से जुलुस की शक्ल में भाजपा और जदयू का घेराव करने निकले लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। तब अभ्यर्थियों ने बीपीएससी कार्यालय का रुख किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की भारी मौजूदगी थी।

बेली रोड पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को तितर बितर किया। इसके बाद एक बार फिर देर शाम बीपीएससी के विरोध में अभ्यर्थी राजधानी के डाकबंगला चौराहा पर पहुंचे जहां पुलिस ने लाठीचार्ज किया। अभ्यर्थियों ने कहा कि सरकार पटना पुलिस के लिए हरेक क्षेत्र प्रतिबंधित है तो फिर हम लोग धरना प्रदर्शन कहां करें। हमारे प्रदर्शन का आज 45वां दिन है, सरकार प्रशासन के लोगों को आगे कर हमलोगों को पिटवा रही है।

कल कोर्ट में सुनवाई है और हमलोगों को पूरा भरोसा है कि फैसला हमलोग के पक्ष में आएगा। वहीं पुलिस की लाठीचार्ज में घायल एक छात्रा ने पुरुष पुलिसकर्मियों पर लाठी चार्ज करने का आरोप लगाया और कहा कि मैं एक लड़की हूं इस स्थिति में महिला पुरुषकर्मी के द्वारा कार्रवाई करनी चाहिए लेकिन पुरुष पुलिसकर्मियों ने मुझे पीटा है।

बता दें कि 13 दिसंबर को बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगा कर अभ्यर्थी पूरी परीक्षा रद्द कर दुबारा परीक्षा आयोजित करने की मांग को लेकर करीब डेढ़ महीने से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मामले में बीपीएससी की तरफ से कहा जा रहा है कि हमारे पास कहीं से भी गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं मिली है। जो भी गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं वे गड़बड़ी के साक्ष्य उपलब्ध करवाएं जिसके आधार पर हम पूरी कार्रवाई करेंगे।

मामले को लेकर पटना हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की गई जिसकी सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार से पूरे मामले में जवाब की मांग की है साथ ही बीपीएससी मामले में किसी भी तरह की रोक लगाने से इंकार कर दिया था। कोर्ट में बीपीएससी मामले में अगली सुनवाई 31 जनवरी को होना है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    CM Nitish के काम का नहीं है कोई जोर, कार्यकर्ता सम्मेलन में उपेंद्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

पटना से स्नेहा की रिपोर्ट

BPSC BPSC BPSC BPSC

BPSC

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...