Police ने 2 महीने पहले हुई हत्या की गुत्थी सुलझाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

पूर्णिया: पूर्णिया में विगत दो महीने पहले एक वृद्ध के हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने वृद्ध के हत्या मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीते वर्ष 22 नवंबर को पूर्णिया के कसबा थाना में पिंकी देवी नामक एक महिला ने अपने ससुर दुलो महतो की हत्या कर शव मक्के के खेत में फेंकने का मामला दर्ज करवाया था।

मामले के बाद सदर एसडीपीओ 2 के नेतृत्व में गठित टीम कार्रवाई करते हुए हत्या के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में श्रवण महतो, विरेन महतो, कमल महतो और विमल महतो शामिल हैं। सभी आरोपी दोगची, कुल्ला खास के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में महिला पुलिस अधिकारी निशा कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

यह भी पढ़ें-   Maha Kumbh में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, जाना है प्रयागराज तो जरुर पढ़ें यह खबर…

https://youtube.com/@22scopestate/videos

पूर्णिया से पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

Police Police

Police

Highlights

आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिंदगी

पटना : कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो और सही दिशा मिल जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। बिहार सरकार...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोर एवं शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस...

तारिक अनवर का बड़ा हमला, कहा- ‘राम मंदिर किसी की बपौती...

कटिहार : कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने राम मंदिर को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने कहा कि राम...