Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर

Desk. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए। यह मुठभेड़ तब शुरू हुई, जब सुरक्षाबल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था।

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए। गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र के जंगल में सुबह करीब 8.30 बजे गोलीबारी हुई। उस दौरान सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

अभी भी ऑपरेशन अभी भी जारी है। जिला रिजर्व गार्ड और राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल के साथ-साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और इसकी विशिष्ट इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन) के कर्मी ऑपरेशन में शामिल थे। इलाके में माओवादियों के ‘पश्चिम बस्तर डिवीजन’ के कैडरों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को ऑपरेशन शुरू किया गया था।

Commercial Advertisment

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...

Jharkhand SIR: 18 साल के युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम...

Jharkhand SIR के तहत 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने WhatsApp नंबर...