Mahakumbh में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, कई घायल

पूर्णिया: पूर्णिया में प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई जिसमें कई यात्री घायल हो गए। घटना पूर्णिया के डगरुआ के समीप की है जहां सिलीगुड़ी से प्रयागराज महाकुंभ में जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में करीब 52 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि कुहासा की वजह से बस सड़क किनारे पलट गई जिसमें कई यात्री जख्मी हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब पांच बजे की जहां स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में जुट गई। घटना के बाद श्रद्धालु अब वापस सिलीगुड़ी वापस लौटना चाहते हैं जिसके लिए पुलिस वाहन की व्यवस्था करने में जुट गई।

यह भी पढ़ें-   Instagram पर लड़की बन रील्स बनाता था छात्र, मां ने डांट दिया तो…

https://youtube.com/@22scopestate/videos

पूर्णिया से पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

Mahakumbh Mahakumbh

Mahakumbh

तारिक अनवर का बड़ा हमला, कहा- ‘राम मंदिर किसी की बपौती...

कटिहार : कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने राम मंदिर को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने कहा कि राम...

Giddi Bhurkunda Bridge: पुल बना नहीं, लेकिन श्रेय की लड़ाई तेज!...

Giddi Bhurkunda Bridge: गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल के निर्माण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को बीजेपी की ओर से आयोजित एक प्रेस...

बेलदौर में पुलिस टीम पर हमला कर अपराधी ने छीनी पिस्टल,...

खगड़िया : खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और अपराधियों...