Dhanbad : आज धनबाद दौरे पर रहेंगे सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन, जेएमएम के…

Dhanbad : झारखंड मुक्ति मोर्चा की 53वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का धनबाद होगा आगमन। सीएम आज दोपहर 1 बजे धनबाद पहुंचेंगे। वहीं 3:30 घंटे तक स्थापना दिवस समारोह का आयोजन होगा।

ये भी पढ़ें- Good News : झारखंड को जल्द मिलने वाली है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन… 

 

Dhanbad : 50 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने का है अनुमान

बताते चलें कि कार्यक्रमों की तैयारी का जायजा लेने के लिए झामुमो सचिव विनोद पांडेय पहुंचे थे धनबाद के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को विशेष दिशा निर्देश दिया था। इस स्थापना दिवस समारोह में 50000 से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है।

Dhanbad : कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देते विनोद पांडेय
Dhanbad : कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देते विनोद पांडेय

ये भी पढ़ें- Latehar Accident : दो मालवाहक वाहनों में भीषण टक्कर में चली गई एक की जान, ट्रक के अंदर ही… 

समारोह में धनबाद के अलावे गिरिडीह, बोकारो, जामताड़ा सहित कई अन्य जिलों से भी भारी संख्या में नेता, कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस बदलाव के तहत सिटी सेंटर से एसएसएलएनटी तक नो एंट्री रहेगी वहीं कई निजी स्कूलों को भी बंद रखा गया है।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट–

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...

Climate Change Bihar: बिहार में हर साल वज्रपात से 250-300 मौतें!...

Climate Change Bihar, पटना: जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों के बीच प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली जनहानि को कम करने के लिए वैज्ञानिक तकनीक,...

Bihar Cabinet Decisions: हरित हाइड्रोजन से 86 वज्र वाहनों तक, कैबिनेट...

Bihar Cabinet Decisions, पटना: बिहार कैबिनेट की बैठक में विकास, ऊर्जा, सड़क, पर्यटन, कानून-व्यवस्था और सामाजिक योजनाओं से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी...