Ranchi: पांच पुलिस अफसर का ट्रांसफर, जानिए किनका कहां हुआ तबादला

Ranchi: खबर राजधानी रांची से है। जिला पुलिस ने पांच पुलिस अफसर का ट्रांसफर किया है। इसको लेकर जिला पुलिस ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें कांके थाना प्रभारी, बेड़ो थाना प्रभारी, नरकोपी थाना प्रभारी और कोतवाली थाना प्रभारी का तबादला हुआ है। इनमें दो पुलिस निरीक्षक और तीन पुलिस अवर निरीक्षक शामिल हैं।

Ranchi: इनका हुआ ट्रांसफर

ट्रांसफर नोटिफिकेशन के अनुसार, कृष्ण कुमार साहू को कांके थाना प्रभारी से रांची पुलिस केंद्र भेजा गया है। सुशील कुमार को रांची पुलिस केंद्र से कांके थाना प्रभारी बनाया गया है। नकुल साह को बेड़ो थाना प्रभारी से रांची पुलिस केंद्र भेजा गया है। देव प्रताप धान को नरकोपी थाना प्रभारी से ट्रांसफर कर बेड़ो थाना प्रभारी बनाया गया है। नागेश्वर साव को कोतवाली थाना से तबादला कर नरकोपी थाना प्रभारी बनाया गया है।

Ranchi: ट्रांसफर की अधिसूचना जारी

यह नोटिफिकेशन रांची पुलिस उप महानिरीक्षक सह रांची वरीय पुलिस अधीक्षक के नाम से जारी किया गया है। इसमें लिखा है, रांची जिलाबल के निम्नांकित पुलिस पदाधिकारियों को प्रशासनिक कारणों एवं कुशल कार्य संचालन के लिए तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित करते हुए पदस्थापित किया जाता है। इन्हें निर्देश दिया जाता है कि अविलम्ब नव पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करेंगे।

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...

Drishyam 3 Review: अजय देवगन की आंखों का कमाल, क्लाइमेक्स में...

 Drishyam 3 Review में अजय देवगन, जयदीप अहलावत और तब्बू की जोड़ी ने सस्पेंस को नई ऊंचाई दी है। जानिए फिल्म की कहानी, क्लाइमेक्स...

Bihar Fish Farming: बिहार में मछली पालन से बदलेगी किसानों की...

Bihar Fish Farming, पटना: बिहार में मछली पालन को आधुनिक तकनीक से जोड़कर किसानों की आय बढ़ाने और मत्स्य उत्पादन में तेजी लाने की...