सीनेट की बैठक से पहले AISA ने किया विरोध प्रदर्शन, देर से शुरू हुई बैठक

भोजपुर: भोजपुर के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में मंगलवार को आयोजित सीनेट की बैठक का छात्र संगठन आइसा ने विरोध किया। बैठक शुरू होने से आधे घंटे पहले ही आइसा के कार्यकर्ताओं ने विवि पहुंच कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। नूतन परिसर के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए सीनेट स्थल के बाहर मुख्य गेट पर आकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी और इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने गेट को बंद कर दिया गया।

प्रदर्शन से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इसके बाद आइसा नेता और कार्यकर्ता सीनेट स्थल के मुख्य गेट पर धरना पर बैठ कर नारेबाजी करने लगे। इस कारण कुछ सदस्य बाहर ही खड़े रहे। उन्हें दूसरे गेट से सभागार में बैठाया गया। इस बीच विवि के कई अधिकारियों ने वार्ता कर प्रदर्शन समाप्त करने की पहल की, लेकिन आइसा नेता कुलपति को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इस बीच सुरक्षाकर्मियों के साथ हल्की नोकझोंक भी हुई। बाद में स्वयं कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने आइसा नेताओं से वार्ता की।

कुलपति ने कहा कि विवि स्तर से छात्र की मांग से जुड़ी अधिकतर मांगें पूरी की जा चुकी है। जो मांग राज्य सरकार स्तर से जुड़ी है, उस पर पत्राचार किया जायेगा। वार्ता के दौरान ही कुलपति नाराज होकर निकले गये। हालांकि फिर वे वार्ता के लिए आए और सभी मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस कारण निर्धारित समय से आधे घंटे बाद सीनेट की कार्रवाई शरू हई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें – RERA अप्रूव्ड बिल्डर भी करते हैं ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी, एक आरोपी बिल्डर के विरुद्ध गिरफ्तारी का आदेश जारी

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

AISA AISA AISA

AISA

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...