Intermediate की परीक्षा देने जा रही छात्राओं से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, 9 छात्राएं घायल

सिवान: सीवान में एक तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर में बोलेरो में सवार 9 छात्राएं गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना सीवान के गुठनी थाना क्षेत्र के गुठनी चौराहे के समीप की है जहां इंटर की परीक्षा देने जा रही छात्राओं से भरी एक बोलेरो की टक्कर एक तेज रफ़्तार ट्रक से हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायल छात्राओं को इलाज के लिए गुठनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया जहां से सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में चार घायल छात्राओं की हालत गंभीर है। प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि मैरवा की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने गुठनी की ओर से आ रही एक बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में इंटर की परीक्षा देने जा रही 9 छात्राएं घायल हो गई जिसमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   मुंगेर में CM ने की योजनाओं की समीक्षा, घोषणाओं के साथ ही कहा…

सिवान से कुमार रवि की रिपोर्ट
Intermediate Intermediate

Intermediate

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...