Ranchi Double Murder Case में दबोचे गए दो आरोपी, जल्द हो सकता है मामले का खुलासा…

Ranchi Double Murder Case 

Ranchi : राजधानी रांची के थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हालांकि रांची पुलिस की तरफ से अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है।

जमीन विवाद, आपसी रंजिश जैसे कई बिंदुओं पर जांच में जुटी पुलिस

मामले में कई पहलुओं पर पुलिस की जांच जारी है। पुलिस जमीन विवाद, आपसी रंजिश जैसे कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं मामले में अभी भी कई लोग फरार चल रहे हैं जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। मामले को लेकर रांची पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा कर सकती है। मामले को लेकर रांची पुलिस की तफ्तीश जारी है।

ये भी पढे़ं- Bokaro Murder : कलाई कटी महिला की शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

Ranchi Double Murder Case : मूर्ति विसर्जन के दौरान दो लोगों की गोली मारकर हत्या की थी

बताते चलें कि दो दिन पहले राजधानी रांची के थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान मनोज कच्छप और बुधराम मुंडा की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

वहीं हत्या के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। घटना के बाद एसएसपी के निर्देश पर मामले की तफ्तीश के लिए एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था। वहीं परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई थी। हालांकि पुलिस की पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

रांची से सौरव सिंह की रिपोर्ट–

 

 

 

 

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...

Gaya Pitru Paksha Mela: तीर्थयात्रियों के लिए निशुल्क सेवा शिविर शुरू,...

Gaya Pitru Paksha Mela: पितृपक्ष मेले के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से गया पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विष्णुपद मंदिर के...