Chanho Double Murder Case : चान्हो डबल मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा, इस वजह से हुआ था मर्डर,4 धराए…

Chanho Double Murder Case : राजधानी रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में आनंदशिला गांव में स्थित आश्रम में हुए डबल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महज 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने मामले का खुलासा कर लिया है। वारदात को अंजाम देने में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं दो आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : IIT-ISM संदिग्ध परिस्थिति में छात्र की मौत से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

Chanho Double Murder Case : लूटपाट के इरादे से घुसे थे अपराधी

गिरफ्तार आरोपियों में सूरज पाहन, अरविंद यादव, जितेंद्र यादव उर्फ छोटू और अफरोज अंसारी शामिल है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 12 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा गोली एक चांदी की सिकड़ी और कुछ कागजात भी जब्त किये हैं। अपराधी आश्रम में लूटपाट के इरादे से घुसे थे। लूट का विरोध करने पर मुकेश साहा और राजेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

ये भी पढ़ें- Big Breaking : सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन पर जानलेवा हमला, एक गिरफ्तार… 

लूटपाट के इरादे से आश्रम में घुसे थे आरोपी

इस बात का खुलासा खलारी DSP रामनारायण चौधरी ने किया है। DSP ने बताया कि बीती रात इंफॉर्मेशन मिली थी कि आनंदमार्ग आश्रम में कुछ हथियारबंद अपराधी घुसे और हथियार के दम पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। लूटपाट के दौरान आश्रम के बाबा मुकेश साह और अरविंद यादव को गोली मार दी और फरार हो गये।

ये भी पढ़ें- Bokaro Accident : बारातियों से भरी स्कॉर्पियो हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल… 

पुलिस स्पॉट पर पहुंची तो देखी कि मुकेश साह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, खून से लथपथ राजेंद्र यादव को आनन-फानन में रिम्स में भर्ती कराया गया। गंभीर रुप से घायल राजेंद्र ने हमलावरों को पहचान लिया था। इसकी जानकारी उसने गंभीरावस्था में पुलिस को भी दी। इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

लूटपाट के विरोध करने पर मार दी गोली

जिसके बाद DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा ने निर्देश पर एक टीम गठित की गयी। गठित टीम ने राजेंद्र यादव के दिये बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ताबड़तोड़ कई जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चार आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस की गिरफ्त में आये चारों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

ये भी पढ़ें- Bokaro : पिता का पैसा ऑनलाइन गेम में गंवाने के बाद भरपाई के लिए बेटे ने उठाया ये खौफनाक कदम, गिरफ्तार… 

पुलिस के समक्ष दिये अपने बयान में आरोपियों ने बताया कि वे लोग आश्रम में घुस कर लूटपाट कर रहे थे। वहीं, मुकेश और राजेंद्र लूटपाट का विरोध करने लगे। विरोध करने के चलते दोनों को गोली मार दिये और वहां से भाग निकले। DSP रामनारयण चौधरी ने बताया कि कांड में शामिल दो और अपराधियों की पहचान कर ली गयी है। जल्द ही वो दोनों भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

अलिशा रानी की रिपोर्ट–

 

 

Video thumbnail
रांची के नामकुम में हुई घटना को लेकर विधायक प्रदीप यादव ने क्या कहा?
03:56
Video thumbnail
प्रदीप यादव के अडानी प्लांट में अनियमितता की शिकायत पर Cm की सहमति से होगी पूरी जांच
10:25
Video thumbnail
जयराम महतो ने विधानसभा में क्यों उठाया पत्रकारों का मुद्दा? प्रेस प्रोटेक्शन एक्ट की कर दी मांग
03:25
Video thumbnail
गिरिडीह मामले पर BJP के वार पर JMM ने किया पलटवार, बता दिया BJP नेता आपसी होड़ में दे रहे तूल
03:55
Video thumbnail
मंत्री Irfan Ansari ने BJP के किस विधायक को कहा बाहरी? क्यों कहा कि अगर मैं होता तो… @22SCOPE
04:35
Video thumbnail
गिद्दी सी परियोजना के सुरक्षा अधिकारियों का क्यों हुआ तबादला..। Ramgadh News।
02:31
Video thumbnail
CTET अभ्यर्थी आखिर क्यों हैं इतना परेशान... विधानसभा पहुंच नेताओं से कर रहे यह मांग | Jharkhand News
06:07
Video thumbnail
घोटालों पर सत्ता पक्ष को घेर रहे उन्हीं के विधायक, विपक्ष पर लगा मूकदर्शक बनने का आरोप News 22Scope
05:23
Video thumbnail
मंईयां सम्मान नहीं मिलने पर गुस्साई महिलाओं ने सरकार को लेकर गुस्से में क्या कुछ कह डाला सुनिये | CM
05:58
Video thumbnail
पूर्व सीएम रघुवर दास ने कांग्रेस पर लगाए दंगे भड़काने का आरोप | Jharkhand | #Shorts | 22Scope
00:29