Anil Tiger Murder Case : इस वजह से हुई थी बीजेपी नेता अनिल टाइगर की हत्या, मामले का सनसनीखेज खुलासा…

Anil Tiger Murder Case

Ranchi : राजधानी रांची में बीजेपी नेता अनिल टाइगर हत्याकांड की गुत्थी रांची पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में रांची पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता अभिषेक सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा समेत चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं हत्या की सुपारी देने वाला मुख्य आरोपी देवब्रत नाथ शाहदेव अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी धर-पकड़ में जुट गई है।

भी पढ़ें-  Breaking : रिम्स पहुंचे मंत्री योगेन्द्र प्रसाद, अस्पताल प्रबंधन की सराहना की… 

Anil Tiger Murder Case : कोलकाता में बनी थी हत्या की योजना

डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीजेपी नेता अनिल टाइगर की हत्या कांके में ही एक जमीनी विवाद में की गई थी। इस हत्या की पूरी योजना कोलकाता में बनी थी। इस हत्याकांड को अंजाम देने के की जिम्मेदारी शूटर अमन सिंह और रोहित वर्मा को मिली थी। पूरी हत्या का सौदा दो लाख रुपए में हुआ था।

Anil Tiger Murder Case : मामले की जानकारी देते एसएसपी
Anil Tiger Murder Case : मामले की जानकारी देते एसएसपी

ये भी पढ़ें- Breaking : बीजेपी नेता अनिल टाइगर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य शूटर समेत चार गिरफ्तार… 

एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि कांके थाना क्षेत्र के चामगुरु मौजा में स्थित 10 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बिल्डर साहदेव का दावा था कि यह जमीन उसका है। मृतक अनिल महतो स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर लगातार इसका विरोध कर रहा था। मामले को लेकर कई बार दोनों पक्षों के बीच विवाद भी हुआ था।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : CISF और BCCL की संयुक्त कार्रवाई, अवैध माइंस संचालकों में मचा हड़कंप… 

10 एकड़ जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

विवाद को सुलझाने का ग्रामीण स्तर से कई बार कोशिश भी की गई पर इसका नतीजा नहीं निकल पाया। इसी बीच एक बार बैठक के दौरान देवब्रत नाथ शाहदेव ने अनिल टाइगर को पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी भी दी थी पर अनिल ने विरोध करना नहीं छोड़ा। इसी बीच देवब्रत ने अनिल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसने कुख्यात अपराधी अभिषेक सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा को अनिल की हत्या की सुपारी दे डाली।

Anil Tiger Murder Case : एक आरोपी पहले ही हो चुका है गिरफ्तार
Anil Tiger Murder Case : एक आरोपी पहले ही हो चुका है गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- Breaking : सीएम हेमंत सोरेन से युवा इंडिया ट्रस्ट की टीम ने की मुलाकात, विधायक कल्पना सोरेन रही मौजूद… 

सुपारी मिलने के बाद सुरज सिन्हा ने कोलकाता में हत्या की पूरी योजना बनाई। इसके लिए उसने दो शूटरों अमन सिंह और रोहित वर्मा को इसका जिम्मा सौंपा। अनिल महतो की हत्या की सुपारी दो लाख में तय की गई थी। सके एवज में दोनों शूटर को दो लाख रुपये भी ऑनलाईन ट्रांसफर किया था।

कांके चौक में गोली मारकर कर दी थी हत्या

बताते चलें कि 26 मार्च को बीजेपी नेता अनिल टाइगर कांके चौक के पास एक होटल में चाय पी रहे थे इसी दौरान बाइक सवार दो अपाराधियों ने अनिल के सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी और भागने लगे थे। भागने के क्रम में पुलिस ने एक आरोपी शूटर रोहित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया था जबकि एक अन्य आरोपी अमन सिंह भागने में सफल रहा था।

Breaking : बीजेपी नेता थे मृतक अनिल महतो
Breaking : बीजेपी नेता थे मृतक अनिल महतो

ये भी पढ़ें- Ranchi : हादसा या हत्या! सड़क किनारे गड्ढे से दो युवको का शव मिलने से मची सनसनी… 

एसआईटी टीम ने मुख्य शूटर समेत चार आरोपियो को दबोचा

घटना के बाद एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मामले की जांच के लिए एक एसआईटी टीम का गठन किया था। एसआईटी टीम ने जांच के दौरान मुख्य शूटर अमन सिंह सहित घटना में शामिल कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अमन सिंह कई दिनों से फरार चल रहा था पर टेक्निकल टीम की मदद से पुलिस ने उसे धर दबोचा।

ये भी पढ़ें- Ranchi Dog Murder : हथियार निकाला और बीच सड़क पर कुत्ते की गोली मार कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार… 

आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा होगा। सूत्रों से मिला जानकारी के मुताबिक इस हत्याकांड को अंजाम जमीन से जुड़े मामले में दी गई थी। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसका खुलासा नहीं किया है।

अलिशा रानी की रिपोर्ट—

 

 

Saffrn

Trending News

Vishnupad Temple Corridor Project: गया में 2390 करोड़ की Mega योजना...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया के विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की। 2390 करोड़ की योजना में 694 स्ट्रक्चर, पार्किंग, घाट विकास और...

Bihar Road Project Update: Patna-Ara-Sasaram Highway समेत 18 बड़ी परियोजनाओं की...

बिहार में NHAI और MoRTH स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की समीक्षा हुई। पटना-आरा-सासाराम प्रोजेक्ट, मोकामा-मुंगेर फोरलेन और पटना रिंग रोड पर तेजी के निर्देश।Bihar Road...

Bihar Cabinet Meeting: 22 बड़े फैसलों पर मुहर, Registration Rules 2026...

बिहार मंत्रिमंडल ने 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। Registration Rules 2026, NIFT स्थापना, महिला पुलिस के लिए स्कूटी और नए एयरपोर्ट विकास शामिल।Bihar...

Dhanbad में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर डीसी की विधायकों,...

Dhanbad: Dhanbad में निजी स्कूलों में मेंटनेंस और एनुअल चार्ज के नाम से री-एडमिशन लिया जा रहा है। जिसका अभिभावक संघ और कई अभिभावक...

Badkagaon में अपराधियों का तांडव, कोयला लदे हाईवा को फूंका; चालक...

Hazaribagh: एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img