प्रसिद्ध हिंदू कथा वाचिका जया किशोरी ने विष्णुपद मंदिर में की पूजा अर्चना

गया : बिहार के गया स्थित विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना करने प्रसिद्ध हिंदू कथा वाचिका जया किशोरी पहुंची। जया किशोरी ने विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान भगवान विष्णु के अलौकिक चरण चिन्ह पर मत्था टेका। विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना कर जया किशोरी काफी प्रसन्न दिखी। वहीं, इस दौरान विष्णु प्रबंध कारिणी समिति के द्वारा जया किशोरी को विष्णु चरण चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। गया पाल पंडों के द्वारा पूजा अर्चना कराई गई। इस मौके पर विष्णु पर प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल ने भगवान विष्णु का चरण चिन्ह कथा वाचिक जया किशोरी को भेंट किया।

8 फरवरी तक गया में रहेगी जया, मंत्री प्रेम कुमार भी कथा सुनने को पहुंचे

बताया जाता है कि जया किशोरी पिछले एक फरवरी से गया को आई हुई है। आठ फरवरी तक वह गया में रहेंगी। गया जिले के परैया प्रखंड अंतर्गत दक्षिणेर गांव में भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन एक से आठ फरवरी तक है। इसमें प्रसिद्ध हिंदू कथा वाचिक जया किशोरी का प्रवचन दो से आठ फरवरी तक आयोजित है। इसके वह विष्णु पद को पहुंची और पूजा अर्चना की। वही, बता दे कि बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार भी जया किशोरी की चल रही कथा को सुनने बीते दिन पहुंचे और आशीर्वाद भी लिया।

यह भी देखें :

6000 वर्ग फीट के मंच से कथा कर रही है जया किशोरी

प्रसिद्ध कथा वाचिका जया किशोरी की कथा को सुनने के लिए छह हजार वर्ग फीट का दक्षिणेर गांव में मंच बनाया गया है। वही, कथा सुनने वाले श्रद्धालुओं के लिए 54 हजार वर्ग फीट में पंडाल बनाया गया है। दक्षिणेर में यज्ञ स्थल पर 551 कलश की स्थापना भागवत कथा को लेकर की गई है। प्रसिद्ध कथा वाचिका जया किशोरी को सुनने के लिए भारी तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

यह भी पढ़े : बेलागंज में JDU नेता की गोली मारकर की हत्या, तीन गिरफ्तार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...