नमाज मामले में भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर को विदेश से मिली धमकी

Patna-अपने विवादों और बयानों को लेकर चर्चा में रहे भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल ने कहा है कि उन्हे किसी विदेशी नंबर+14242545679 से फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है. हरिभूषण ठाकुर बचोल ने इस मामले में सचिवालय, थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है.  हरिभूषण ठाकुर बचोल का कहना है कि उनसे कहा गया कि इस तरह नमाज का विरोध करना बंद करो, नहीं तो बोलती बंद कर दी जाएगी. लेकिन वह इससे डरने वाले नहीं है.

यहां यह बता दें कि हरि भूषण ठाकुर ने सार्वजनिक स्थानों पर खुले में नमाज अदा करने को लेकर अपना बयान दिया था और खुले स्थानों पर नमाज अदा करने पर आपत्ति व्यक्त की थी. इसके साथ ही भाजपा विधायक ने जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किए जाने की मांग करते हुए कहा था कि यदि जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू नहीं किया गया तो आज जो अल्पसंख्यक है कल बहुसंख्यक हो जाएगा. इसके साथ ही बिहार को तालिबान बना दिया जाएगा.  इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में गरमाहट आ गई थी. पक्ष और विपक्ष में गोलबंदियां तेज हो गई थी.

अब एक बार फिर से हरि भूषण ठाकुर ने धमकी दिए जाने की बात कह कर  बिहार में राजनीतिक पारा को बढ़ा दिया है.

रिपोर्ट- शक्ति

भाजपा विधायक पर युवती के अपहरण का आरोप, पत्नी पर भी कसा शिकंजा, मामला दर्ज

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...