Advertisment

अग्निपथ का विरोध करने वाले जिहादी, हरिभूषण ठाकुर के बयान पर HAM ने किया पलटवार

पटना : अग्निपथ योजना का विरोध पूरे देश में हो रहा है. उपद्रवियों ने कई ट्रेनों को

आग के हवाले कर दिया. इस बीच उग्र प्रदर्शन को लेकर बीजेपी ने बड़ा बयान दिया है.

बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि

अग्निपथ का विरोध करने वाले जिहादी और समीकरणवादी लोग हैं.

जो युवा जज्बा हैं, जिनके अंदर देश के प्रति मर मिटने की है वो सारे युवा खुश हैं.

उन्होंने कहा कि ये विरोध प्रदर्शन जानबूझकर करायी जा रही है.

ये सेना का नौकरी नहीं है. ये देश सेवा है. देशभक्ति सस्ती नहीं होती.

सुख सुविधा लेने वालों के लिए सेना नहीं है.

युवाओं को इस योजना से मिलेंगे कई लाभ

विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि बहुत ऐसे देश है ये योजना लागू है. भारतीय सेना भी ऐसे युवाओं को मौका दे रही है. अग्निपथ योजना के द्वारा आने वाले अग्निवीरों को पैसा, नौकरी, डिग्री और सारी सुविधा दे रही है. लोग आईटीआई, डिप्लोमा की डिग्री खरीदता है, उसपर लोगों की चिंता नहीं है. लेकिन इस पर जरूर विरोध कर रहे हैं.

मानसिक रूप से गड़बड़ा गए हरिभूषण ठाकुर- हम

danish rizwan 22Scope News

वहीं हरिभूषण ठाकुर बचौल के अग्निपथ का विरोध करने वाले को जिहादी बोले जाने पर हम प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि वे मानसिक रूप से गड़बड़ा गये हैं. उन्हें ये समझ में नहीं आ रहा है कि जो इस योजना का विरोध कर रहे हैं वे जिहादी हैं. उन्हें सीआरपीएफ का बल मिल गया है इसलिए उन्हें जो लगता है वे बोल रहे हैं. दानिश रिजवान ने कहा कि हरिभूषण ठाकुर बचौल को बिहार को भारत की इतनी चिंता है तो वे अविलंब अपनी सैलरी को खत्म करें. साफ तौर पर वे घोषणा करें कि हम हार भी जाएं तो हम पेंशन नहीं लेंगे. सैनिकों को कोसना बंद करे. बीजेपी ऐसी व्यक्ति पर कार्रवाई करे.

देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी

बता दें कि सेना भर्ती की नई स्कीम अग्निपथ योजना पर संग्राम जारी है. भारतीय सेना में सैनिकों की चार साल की भर्ती वाली योजना को सरकार अच्छा बता रही है तो वहीं देश भर में इसका विरोध हो रहा है. युवा अपने भविष्य के खतरे की आग से बचने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं. ट्रेनों में आग लग रही है. कई जगहों पर बसों को जलाया गया है. सड़कों पर अग्निसंग्राम को चार दिन बीत चुके हैं. यूपी, बिहार, झारखंड समेत देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी हैं.

रिपोर्ट: प्रणव /शक्ति

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...