PATNA: नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को ठग रहे हैं.
वो बोलते कुछ हैं और करते कुछ हैं.
यह बातें बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कही.

उन्होंने शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में
मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि पहले नीतीश
कहते थे कि बीजेपी के कहने पर मुख्यमंत्री बने हैं
अब तो बीजेपी नहीं है, फिर क्यों सीएम बने हुए हैं,
क्यों तेजस्वी को मुख्यमंत्री नहीं बना देते हैं.बचौल ने
नीतीश पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि
नीतीश दो रंग की बातें करते हैं, उन्हें सिर्फ सीएम की कुर्सी से मतलब है.
लाल किला तो दूर अब गांधी मैदान में भी झंडा नहीं फहराएंगे नीतीश
नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लाल किला पर झंडा फहराना तो दूर अब नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान में भी तिरंगा नहीं फहराएंगे. प्रधानमंत्री बनने का उनका सपना चूर हो चुका है.
भारत में दो रुपये गेहूं और तीन रुपये चावल मिलता है
महंगाई के मुद्दे पर बीजेपी विधायक बचौल ने कहा कि यहां महंगाई नहीं है, अभी पूरे विश्व से तुलना कर के देखिए यहां महंगाई कम है. सरकार लोगों को दो रुपये गेहूं और तीन रुपये चावल देती है. फिर महंगाई कहां है.
विधायक ने कहा कि महागठबंधन सरकार बनने के बाद 10 लाख रोजगार देने की घोषणा की गई थी. रोजगार के वादे तो सरकार पूरा नहीं करती लेकिन जिन्हें नौकरी मिल गई है उन्हें फिर से नियुक्ति पत्र सौंपती है.
- Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर दिए निर्देश
- Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन, दुर्गा पूजा से पहले तैयार होगी नुकसान की रिपोर्ट
- Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने मुंगेर-भागलपुर में किया हवाई सर्वे, राहत शिविरों का लिया जायजा


















