Tractor पलटने से शिक्षक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

औरंगाबाद: औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र के बेल्हारिया गांव के समीप एक चार पहिया वाहन को साइड देने के क्रम में एक ट्रैक्टर पलट गई। घटना में ट्रैक्टर चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान बेल्हारिया गांव निवासी जितेंद्र कुमार शर्मा के रूप में की गई है। जितेंद्र कुमार शर्मा हसपुरा के कोईलवा मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे।

समाजसेवी राज कुमार ने बताया कि मृतक शुक्रवार की सुबह करीब 9:00 के आसपास अपने घर से बांस बिगहा के पास कृषि कार्य हेतु अपना ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई। मृतक के दो पुत्र एवं एक पुत्री हैं जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। समाजसेवी राज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी राहगीरों ने परिजनों को दी।

जानकारी मिलने के बाद हमलोग पहुंचे और घायल अवस्था में इलाज के लिए दाउदनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। बाद में दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Children के विवाद में जम कर चले लाठी डंडे, कई लोग घायल

औरंगाबाद से धीरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट

Tractor Tractor Tractor

Tractor

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में कितने पद खाली?...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में रिक्त पदों के विरुद्ध नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में पहल शुरू की गई है।...

JioFinance New Features: JioFinance का बड़ा अपडेट! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा...

JioFinance New Features: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में अपने डिजिटल वित्तीय प्लेटफॉर्म JioFinance के लिए कई नई सुविधाओं की घोषणा...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...