CM ने जमुई में किया 74 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन, दी 890 करोड़ की सौगात

प्रगति यात्रा के दौरान CM ने जमुई जिला को दी 890 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 74 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

जमुई: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को प्रगति यात्रा के चौथे चरण में जमुई जिले के आदर्श महिला थाना परिसर में 89088.02776 लाख रुपये की कुल 74 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें 7640.52698 लाख रुपये की 58 योजनाओं का उद्घाटन और 81447.50076 लाख रुपये की 16 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जमुई जिला में विभिन्न जगहों पर विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खैरा प्रखंड के लघुआर मंदिर का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वेक्षण के पश्चात् वे ढावांटाँड़ ग्राम में बने हेलीपैड पर उतरे। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने गरही डैम में जलाश्य मात्सियिकी विकास योजना के अंतर्गत केज-कल्चर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित अपर किउल जलायश योजना के विस्तारीकरण एवं पक्कीकरण तथा प्रस्तावित गरही लघुआर सड़क एवं पुल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने गरही डैम के पास इको पर्यटन स्थल को विकसित करने हेतु प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे इको पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करें और इसका बेहतर ढंग से सौंदर्गीकरण करायें ताकि यहां आने वाले लोग पर्यटकीय सुविधाओं का लाभ उठा सकें। मुख्यमंत्री ने आदर्श महिला थाना परिसर में नवनिर्मित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला थाना का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया और नवनिर्मित थाना भवन के विभिन्न भागों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

1 92 scaled 22Scope News

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने 554.54 लाख रुपए की लागत से राजकीय महिला डिग्री कॉलेज, जमुई का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के विभिन्न भागों का जायजा लिया और इसके संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ग्राम शिकहरिया के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के उ‌द्घाटन का निरीक्षण किया एवं बच्चों से मिलकर उनका उत्साहवर्द्धन किया। मुख्यमंत्री ने ग्राम सोनपै में 9.90 लाख रुपए लागत से बने खेल मैदान का उदघाट्न किया।

उद्घाटन के पश्चात् खेल मैदान के निरीक्षण करने के दौरान वहां उपस्थित खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मैदान बहुत अच्छा बना है। आप लोग पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद में भी भाग लें। मुख्यमंत्री ने खेल मैदान के बगल में 35.50 लाख रुपए लागत से जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत निर्मित तालाब का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने तालाब का निरीक्षण करते हुये कहा कि तालाब की गहराई को और बढ़ाएं, इसके सौंदर्गीकरण को मेंटेन रखें।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने ग्राम सोनपै में 467.76 लाख रुपए लागत से नवनिर्मित संयुक्त श्रम भवन का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर इसका उद्घाटन किया और इसके विभिन्न भागों का निरीक्षण भी किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने आदर्श महिला थाना परिसर में विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, श्रम संसाधन विभाग, समाज कल्याण विभाग, परिवहन विभाग और शिक्षा विभाग के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, स्टार्टअप योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, जिला गव्य विकास योजना, देशी गौ पालन योजना, मुख्यमंत्री निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार) निवारण अधिनियम, आयुष्मान कार्ड और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभार्थियों को सांकेतिक चेक प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल की चाबी भी प्रदान की। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत लाभार्थियों को 2 करोड़ रुपये तथा बिहार लघु उद्यमी योजना के 164 लाभार्थियों को 1 करोड़ 64 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत अनुदानित ई-रिक्शा के लाभुकों को भी चाबी प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों द्वारा जीविकोपार्जन हेतु की जा रही विभिन्न गतिविधियों एवं उत्पादों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने 2,314 स्वयं सहायता समूह को 8 करोड़ 85 लाख रुपये, 9,010 स्वयं सहायता समूह को 61 करोड़ 32 लाख रुपये तथा 933 जीविका दीदी लाभार्थियों को 4 करोड़ 27 लाख रुपए का सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही जीविका दीदियों के स्टॉल पर लगाए गए विभिन्न उत्पादों को देखा और उनसे बातचीत की।

3 5 scaled 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 में जब हमलोगों को बिहार में काम करने का मौका मिला तो हमने देखा कि यहां स्वयं सहायता समूहों की संख्या नाम मात्र की थी। हमलोगों ने विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ानी शुरू की। हमने ही स्वयं सहायता समूह का नाम जीविका दिया, जिससे प्रेरित होकर तत्कालीन केंद्र सरकार ने इसका नाम आजीविका किया। हमने जीविका से जुड़ी महिलाओं को जीविका दीदी नाम दिया। शहरी क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूह का विस्तार किया जा रहा है।

स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बन रही हैं, इससे बिहार की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है। उनके पहनावे और बोलचाल में भी काफी बदलाव आया है। जीविका दीदियां लोगों से बेहिचक होकर बातें करने लगी हैं। मैं आप सभी जीविका दीदियों को बेहतर कार्य करने के लिए बधाई देता हूं। आपलोग बहुत आगे बढ़ें, खूब तरक्की करें। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपकी बदौलत हमलोगों का जीवन सुधरा है, हमलोगों को नई पहचान मिली है। हमलोगों की पारिवारिक और सामाजिक स्थिति में भी काफी सुधार आया है, यह सब आपकी देन है।

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सह जमुई जिले के प्रभारी मंत्री रत्नेश सादा, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह, सांसद अरुण कुमार भारती, विधायक श्रेयसी सिंह, विधायक दामोदर रावत, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय कुंदन कृष्णन, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार, जमुई की जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा, पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   कार से 271 iPhone के साथ 5 गिरफ्तार, तस्करी कर ले जा रहे थे…

जमुई से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट

CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM CM

CM

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...