Delhi Election Results के आर‍‍ंभिक रुझानों में भाजपा 50 और आप 19 पर आगे

डिजिटल डेस्क : Delhi Election Results के आर‍‍ंभिक रुझानों में भाजपा 50 और आप 19 पर आगे। Delhi Election के लिए शनिवार को जारी काउंटिंग में Results के आरंभिक रुझानों का मिलना शुरू हो गया है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है।

भाजपा 50 सीटों पर आगे है। आप ने 19 सीटों पर बढ़त बना रखी है। एक सीट पर कांग्रेस आगे है। चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 19 सीटों पर आगे चल रही है, AAP 5 सीटों पर आगे है। चुनाव आयोग की मानें तो अभी तक सात सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं आम आदमी पार्टी तीन सीटों पर आगे चल रही है।

भाजपा इस समय करावल नगर, रोहतास नगर, विश्वास नगर, संगम विहार, त्रिनगर, किराड़ी और छतरपुर में आगे हैैं। वहीं बाबरपुर, राजिंदर नगर और सीलमपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी आगे हैं।

कालकाजी सीट पर सीएम आतिशी पीछे, भाजपा आगे

दिल्ली की कालकाजी सीट के वोटों की गिनती में सियासी रणनीतिकारों की निगाहें लगी हुई हैं। कालकाजी विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री आतिशी पीछे चल रही हैं। उनको बीजेपी के रमेश बिधूड़ी से कड़ी टक्कर मिल रही है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक बिधूड़ी 673 वोटों से आगे चल रहे हैं।

दिल्ली की सीएम और कालकाजी से AAP उम्मीदवार आतिशी मतगणना के दौरान महारानी बाग स्थित मीराबाई DSEU मतगणना केंद्र पहुंचीं। उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि अच्छाई और बुराई के बीच की इस लड़ाई में दिल्ली की जनता अच्छाई का साथ देगी। अरविंद केजरीवाल चौथी बार सीएम बनेंगे।’

राजधानी की सियासत में कालकाजी विधानसभा सीट हाई प्रोफाइल सीट है, क्योंकि यहां से मुख्यमंत्री आतिशी चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने भाजपा ने रमेश बिधूड़ी को उतारा है तो कांग्रेस ने अलका लांबा जरिए अपनी चुनौती पेश की है।

कालकाजी सीट पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 6 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई थी, जिसमें मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच हुआ था। AAP की ओर से मैदान में उतरीं आतिशी ने 11,393 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्होंने भाजपा के धर्मबीर को हराया था । तब आतिशी को 55,897 वोट मिले थे तो भाजपा के धर्मबीर को 44,504 वोट आए थे। कांग्रेस की शिवानी 4,965 वोट ही हासिल कर सकी थीं।

दिल्ली में मतगणना का सांकेतिक चित्र
दिल्ली में मतगणना का सांकेतिक चित्र

नई दिल्ली सीट पर दूसरे राउंड में आगे हुए अरविंद केजरीवाल …

Delhi में विधानसभा Election में जिस सीट के नतीजे पर सबकी निगाहें हैं, वह है नई दिल्ली विधानसभा सीट यहां काउंटिंग शुरू होने के 45 मिनट बाद तक अरविंद केजरीवाल पीछे चल रहे थे जबकि भाजपा के प्रवेश वर्मा बढ़त बनाए हुए थे। बाद में तस्वीर बदली और नई दिल्ली सीट पर दूसरे राउंड की गिनती शुरू हुई तो इस राउंड की गिनती में अरविंद केजरीवाल 254 वोटों से आगे हो गए हैं।

इससे पूर्व पहले राउंड की गिनती में अरविंद केजरीवाल पीछे चल रहे थे। पहले राउंड की गिनती पूरी होने परनई दिल्ली सीट पर भाजपा के प्रवेश सिंह वर्मा 74 वोटों से आगे हो गए थे।  तब मतगणना अधिकारी ने बताया था कि शुरुआती काउंटिंग में नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल पीछे चल रहे हैं और पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है।

मतगणना स्थल के बाहर राजनीतिक दलों के समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पोस्टल बैलेट की गिनती में आम आदमी पार्टी के बड़े चेहरे पीछे चल रहे हैं। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल, जंगपुरा सीट से सिसोदिया और कालकाजी सीट से आतिशी पीछे चल रही हैं। बादली सीट से कांग्रेस के देवेंद्र आगे चल रहे हैं।

सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र

Delhi Election Results में पल-पल बदल रहे आंकड़े…

Delhi Election Results के लिए जारी काउंटिंग के क्रम में पल-पल जीत-हार और बढ़त संबंधी आंकड़े बदल रहे हैं। पटपड़गंज विधानसभा सीट से AAP के उम्मीदवार अवध ओझा 9 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। पटपड़गंज विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी आगे चल रहे हैं।

रिठाला से भाजपा आगे चल रही है। ओखला सीट से भाजपा ने बढ़त बना ली है। चांदनी चौक से भाजपा आगे चल रही है। मुंडका से भाजपा और महरौली से भी भाजपा आगे चल रही है। बवाना सीट से आप आगे चल रही है। बल्लीमारान सीट से आप उम्मीदवार ने बढ़त बना रखी है।

ग्रेटर कैलाश सीट से सौरभ भारद्वाज ने बढ़त बना रखी है। मोतीनगर सीट से भाजपा के हरीश खुराना आगे चल रहे हैं। रोहिणी सीट से भाजपा के विजेंद्र गुप्ता आगे चल रहे हैं। राजौरी गार्डन से भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा आगे हो गए हैं।

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...

Ranchi Crime News: पहाड़ी टोला में 40 लाख की चोरी, बेटी...

 रांची के पहाड़ी टोला में बंद घर से करीब 40 लाख रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान चोरी। बेटी की शादी के लिए...

Hazaribagh Double Murder: दहेज के लिए राहुल-पूजा की हत्या, 6 दोषियों...

 हजारीबाग के इचाक दोहरे हत्याकांड में अदालत ने राहुल और पूजा की हत्या के मामले में छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।...