Dhanbad : महाकुम्भ पर प्रयागराज गया था आर्मी अधिकारी, घर का ताला तोड़कर….

Dhanbad : पिछले दिनों महाकुम्भ प्रयागराज से धनबाद लौटने के क्रम में सड़क हादसे के शिकार हुए आर्मी के अधिकारी शिवजी सिंह के धनबाद सरायढेला खरना गढ़ा स्थित उनके आवास में चोरी का प्रयास किया गया है। उनके घर का तीन ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया है। हालांकि चोर दरवाज़े का इंटर लॉक खोलने में असमर्थ रहे जिसके कारण घर लूटने से बचा।

Dhanbad : मामले की जानकारी देती पुलिस
Dhanbad : मामले की जानकारी देती पुलिस

ये भी पढे़ं- Valentine Week : लाल गुलाब ले कहां से आतऊ 93 रुपिया, मंगरा परेशान… 

Dhanbad : छानबीन में जुटी पुलिस

इस मामले की जानकारी सरायढेला पुलिस को डी गई। पुलिस मौक़े पर पहुंच छानबीन में जुट गई है। परिजन ललन सिंह ने बताया कि बीते 25 जनवरी को प्रयागराज-वाराणसी हाइवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में सेना के अधिकारी शिवजी सिंह और उनके परिवार के दो लोगों की मौत हो गई थी।

चजड 22Scope News

ये भी पढे़ं- Bokaro Accident : बोलेरो को टेलर ने बुरी तरह कुचला, चालक की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने फिर… 

दो दिन पूर्व ही परिवार के ही सदस्य पटना में इलाजरत अलका देवी की भी इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। दिवंगत शिवजी सिंह की पत्नी नीरा देवी का पटना में इलाज जारी है और उन्हें ही देखने के लिए परिवार के लोग पटना गए थे। आज पटना से लौटने के बाद इस घटना की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस को सुचना दी गई।

 

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...

Irfan Ansari on Sudivya Kumar Sonu Death: ‘मैंने अपना भाई खो...

Irfan Ansari on Sudivya Kumar Sonu Death: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी धनबाद के असर्फी अस्पताल में इलाजरत अपने एक रिश्तेदार से मिलने...