पूर्णिया में Congress कार्यकर्ताओं ने हथकड़ी पहन किया प्रदर्शन, कहा…

पूर्णिया: अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय प्रवासियों के हाथ में हथकड़ी लगा कर सेना के विमान से भारत भेजने के विरोध में पूर्णिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जम कर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्णिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज सिंह उर्फ़ छोटू सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने विरोध मार्च निकाला और इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध जम कर नारे लगाये।

विरोध मार्च में शामिल लोगों ने अपने हाथ में हथकड़ी लगा रखी थी तो कुछ लोगों ने अपने हाथ में विरोधात्मक नारे लिखे तख्तियां रखी थी। विरोध मार्च गोकुल कृष्ण आश्रम से शुरू हो कर आरएन साह चौक होते हुए जिला परिषद कार्यालय के समीप समाप्त हो गया। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह उर्फ़ छोटू सिंह ने कहा कि अमेरिका की ट्रम्प सरकार ने जिस तरह से भारतीय नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार किया वह कहीं से भी स्वीकार्य नहीं है।

अमेरिका के इस हरकत से देश शर्मसार हुआ है जिससे देश के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जो लोग भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना दिखा रहे हैं वह अब चुप क्यों हैं। भारतीय नागरिकों को गुलाम की तरह हाथ में हथकड़ी लगा कर और अमानवीय हालत में भारत भेजा गया इसका विरोध केंद्र की सरकार के तरफ से होना चाहिए।

यह भी पढ़ें-  Delhi तो झांकी है, बिहार अभी बांकी है! अररिया में एनडीए कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

https://youtube.com/@22scopestate/videos

पूर्णिया से पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

Congress Congress Congress

Congress

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...