दिल्ली रिजल्ट के बाद प्रेम चंद्र का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस को नजरअंदाज करके नहीं चल सकता गठबंधन

पटना : दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद बिहार की सियासत में खलबली मच गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेम चंद मिश्रा का इस पर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने दिल्ली चुनाव परिणाम आने के बाद सहयोगी दलों को सलाह दिया है। प्रेम चंद्र मिश्रा ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल गठबंधन का मतलब समझे। गठबंधन के सहयोगी दल भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए अपने उम्मीदवार देते हैं। दिल्ली में जो हाल हुआ उसका पूरा दोषी अरविंद केजरीवाल हैं।

प्रेम चंद्र मिश्रा ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल को अपने सीमा का ज्ञान होना बहुत जरूरी था। कांग्रेस पार्टी को नजरअंदाज कर कोई गठबंधन नहीं चल सकता है। जो सेकुलर पार्टी खुद को कहती है कांग्रेस के गठबंधन में उन्हें रहना है। कांग्रेस के साथ रहकर विचारधारा पर राजनीति हो सकती है, कमजोर करके नहीं। दिल्ली चुनाव से बिहार के चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बिहार में राजद के साथ हमारा गठबंधन है। बिहार में जब समय आएगा सभी दल बैठकर सीटों पर फैसला तय कर लेंगे। दिल्ली चुनाव को लेकर बिहार की भविष्यवाणी करना यह उचित बात नहीं है।

यह भी पढ़े : दिल्ली में BJP की जीत पर शांभवी ने PM मोदी का जताया आभार

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...