गया : केंद्रीय मंत्री व हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के सवाल पर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकतांत्रिक सोच की सराहना करते हुए कहा कि नरेंद्र भाई मोदी किसी पर अपनी चीज थोपते नहीं हैं। दिल्ली में जो 48 लोग चुने गए हैं, उन्हीं के बीच से सीएम का चयन होगा। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री का भी यही रूख रहेगा।
जीतर राम मांझी ने आगे कहा कि इस विषय में किसी प्रकार की टिप्पणी या घोषणा करना उचित नहीं है। बिहार चुनाव में एनडीए की जीत का दावा उन्होंने किया है। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री पूरे देश को लाभ पहुंचा रहे हैं। उन्होंने 12 लाख रुपए तक की आय को टैक्स फ्री किए जाने का उदाहरण दिया। यह एक बड़ा कदम है, जिससे जनता को राहत मिली है। प्रधानमंत्री ने बिहार के विकास के लिए खजाना खोल दिया है। बिहार की जनता इसे बखूबी समझ रही है और इसका लाभ 2025 के चुनाव में मिलेगा। एनडीए 225 सीटों के साथ जीत दर्ज करेगा। क्या मांझी का यह बयान एनडीए के भीतर आत्मविश्वास का संकेत है या विरोधियों को एक चेतावनी है, यह देखना दिलचस्प होगा।
यह भी पढ़े : पटना पहुंचे मांझी, कहा- दिल्ली में BJP की सरकार, अब रोना रोएगी कांग्रेस
यह भी देखें :
आशीष कुमार की रिपोर्ट



















