Advertisment

पटना पहुंचे मांझी, कहा- दिल्ली में BJP की सरकार, अब रोना रोएगी कांग्रेस

पटना : दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों और नतीजे के बीच केंद्रीय मंत्री व हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने दिल्ली में बीजेपी सरकार का दावा किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि दिल्ली में बीजेपी न केवल आगे है बल्कि वहां बीजेपी की ही सरकार बनेगी। हार के बाद कांग्रेस को एक बार फिर से पुराना रोना ही रोना पड़ेगा। कांग्रेस से अभी से वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और अन्य तरह के बहाने बना रही है। मांझी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर कहा कि उन्हें बचपना छोड़ना चाहिए। वह जिस तरह के आरोप लगा रहे हैं वह बचकाना है, उन्हें मैच्योरिटी दिखानी चाहिए।

बिहार में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर लालू प्रसाद यादव के बयान पर जीतन राम मांझी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह दिवा स्वप्न देख रहे हैं। तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना उनके लिए केवल ख्याली पुलाव है। तेजस्वी बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर केवल राजनीति कर रहे हैं लेकिन हकीकत यही है कि बिहार में जहां कहीं भी अपराधिक घटनाएं होती हैं, वहां तुरंत एक्शन देखने को मिलता है। बिहार में क्राइम से कोई कंप्रोमाइज नहीं हो रहा। तेजस्वी यादव को विकास से कोई लेना-देना नहीं है।

यह भी देखें :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बिहार के सांसदों वाले ग्रुप फोटो को लेकर विपक्ष की तरफ से सवाल उठाए जाने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि संसद सत्र के दौरान सदन में उनका संबोधन था। इसके पहले वह विभागीय बैठक में भी व्यस्त थे। बिहार में जो लोग एनडीए में कुछ तलाशने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें 2025 के विधानसभा चुनाव में जवाब मिल जाएगा। बिहार में एनडीए पूरी तरह एकजुट है। एनडीए में शामिल सभी पांचों दल पांडव की तरह चट्टानी एकता बनाए हुए हैं। हम विधानसभा चुनाव में 225 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेंगे।

यह भी पढ़े : IGIMS महाविद्यालय अस्पताल भवन का आज उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Recruitment: 877 सहायक आचार्य की नियुक्ति अटकी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी...

 झारखंड में 877 माध्यमिक सहायक आचार्य की नियुक्ति फिलहाल टल गयी है। शिक्षा विभाग प्राइवेट यूनिवर्सिटी से मिली डिग्रियों की सूक्ष्म जांच करेगा।Jharkhand Teacher...

JPSC JSSC Protest: CM आवास की सुरक्षा बढ़ी, कांके रोड पर...

JPSC JSSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों के आंदोलन को देखते हुए रांची में CM आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। कांके...

Ranchi Traffic Challan: कार नंबर पर स्कूटी चलाने का खेल, बुजुर्ग...

 रांची के 69 वर्षीय केदार नाथ प्रसाद को कार के नंबर पर स्कूटी चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के कारण एक साल में चार बार...