Breaking: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा

Desk. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा पूर्वोत्तर राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के करीब दो साल बाद आया है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपना इस्तीफा मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को सौंप दिया है।

एन बीरेन सिंह का इस्तीफा

जानकारी के अनुसार, उनके खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की संभावना थी। इससे पहले ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज ही नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद उन्होंने मणिपुर लौटने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

मणिपुर विधानसभा में भाजपा के 32 विधायक हैं। साथ ही नागा पीपुल्स फ्रंट के पांच और जद (यू) के छह विधायकों का भी समर्थन मिला हुआ है। सहयोगी कॉनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी द्वारा समर्थन वापस लेने के बावजूद भी भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है।

वहीं मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास पांच सीटें हैं, जबकि विपक्षी नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के पास सात विधायक हैं। इसके अतिरिक्त, तीन निर्दलीय विधायक और कुकी पीपुल्स अलायंस का प्रतिनिधित्व करने वाले दो सदस्य हैं।

Diwali Train Ticket: दिल्ली-मुंबई से बिहार-झारखंड लौटने वाली ट्रेनों में भारी...

दीपावली पर बिहार-झारखंड लौटने वाली ट्रेनों में टिकट की मारामारी शुरू हो गई है। दिल्ली, मुंबई और अन्य महानगरों से रांची आने वाली ट्रेनों...

Jharkhand Weather: झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, रांची में 61...

झारखंड में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। रांची में 61 मिमी बारिश हुई। चांडिल और पश्चिमी सिंहभूम में वज्रपात से तीन लोगों की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...