Advertisement
Advertisement

Patna में थाना से कुछ ही दूरी पर भिड़े दो पक्ष, जम कर हुई मारपीट और…

पटना: राजधानी पटना की सड़क पर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दोनों गुटों के बीच जम कर मारपीट और फायरिंग हुई। घटना का सीसीटीवी फूटेज सामने आया है। मामला गांधी मैदान थाना क्षेत्र के आईएमए हॉल के समीप की है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर दोनों गुट आमने सामने होते ही एक दुसरे से भिड़ गए। इस दौरान दोनों गुटों के बीच जम कर मारपीट हुई। इस दौरान फायरिंग की भी बात सामने आ रही है।

घटना के दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांधी मैदान थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। हालांकि गांधी मैदान थाना की पुलिस दावा कर रही है कि मामले में केस दर्ज कर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कहा कि इस घटना के बाद राजधानी पटना में एक बार फिर से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था का पोल खुल गया। लोगों ने कहा कि थाना से महज कुछ ही दूरी पर दो गुट आपस में भिड़े और इस तरह की घटना घटी जो कि पुलिस की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़ा कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    PM के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल हुए बिहार के दो छात्र, ACS ने दोनों से की मुलाकात…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Patna Patna Patna

Patna

Commercial Advertisment

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers: कौन हैं बिहार के वो 15...

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers, पटना: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लापरवाही बरतने वाले , अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. पटना...

Chhath 2026: छठ से पहले पटना की फल मंडियों में खाद्य...

 छठ महापर्व से पहले पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने फल मंडियों में छापेमारी की। इनकम टैक्स चौराहे के पास फलों के सैंपल लेकर...

CBSE Board Exam 2027: होली के दिन भी होगी 12वीं की...

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट में 22 मार्च को होली के दिन भी 12वीं के पांच विषयों की परीक्षा निर्धारित है। परीक्षाएं 16...